फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   taiwan president tsai ing-wen remembers days spent in India, told about his favorite Indian dish

चीन से तनातनी के बीच ताइवान की राष्ट्रपति को भारत में बिताए दिनों की आई याद, बताया अपना पसंदीदा भारतीय व्यंजन

Fri, 16 Oct 2020 02:03 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 16 Oct 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
taiwan president tsai ing-wen remembers days spent in India,  told about his favorite Indian dish
Taiwan President Tsai Ing-wen - फोटो : Twitter/@iingwen

एक तरफ जहां भारत और चीन के बीच एलएसी पर सीमा विवाद को तनाव अपने चरम पर है और चीन के साथ ताइवान की भी तनातनी जारी है, ऐसे में ताइवान का भारत के लिए प्यार कई बार दिखा है। इस कड़ी में ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने भारत के प्रति अपने गहरे प्रेम का इजहार किया है। दरअसल ताइवान की राष्ट्रपति ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें भारतीय खाना और चाय और यहां की जीवंतता से भरी जिंदगी बहुत पसंद है। 

विज्ञापन


ताइवान की राष्ट्रपति को भारतीय व्यंजन कितने पंसद हैं और इसमें भी कौन सा व्यंजन उनका सबसे पसंदीदा है जिसे खाने के लिए वे अक्सर भारतीय रेस्टोरेंट का रुख करती हैं। 
विज्ञापन




ताइवान की राष्ट्रपति त्साई ने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, "ताइवान भाग्यशाली है कि यहां पर कई भारतीय रेस्त्रां हैं और ताइवान की जनता उन्हें प्यार करती है। मैं खुद हमेशा चना मसाला और नान खाने के लिए जाती हूं। जबकि चाय मुझे हमेशा मेरी भारत यात्रा के दिनों और जीवंत, विविध और रंगों से भरे देश की याद दिलाती है। आपकी पसंदीदा डिश कौन सी है?" 

विज्ञापन
विज्ञापन



ताइवान की राष्ट्रपति ने अपने इस ट्वीट के साथ खाने की थाली की एक फोटो भी साझा की है, जिसमें छोले, चावल, नान आदि दिख रहे हैं। राष्ट्रपति के इस ट्वीट को बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं और इसे रीट्वीट कर रहे हैं।

हालांकि, यह ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी विदेशी नेता ने भारत या भारतीय व्यंजन की तारीफ की हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भी जमकर तारीफ कर चुके हैं। 

बता दें कि चीन से जारी तनाव के बीच भारतीय जनमानस ताइवान का जमकर समर्थन करता दिखाई दे रहा है। ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीयों ने ताइवान को दिल से बधाई दी थी।  भारतीयों का यह दोस्ताना व्यवहार ताइवान की राष्ट्रपति को बहुत पसंद आया। इसके जवाब में राष्ट्रपति ने पहले एक ट्वीट किया था और भारतीयों को धन्यवाद देते हुए भारतीय संस्कृति और भारतीय विरासत की जमकर तारीफ की। 



त्साई इन वेंग ने ट्वीट कर भारतीय को धन्यवाद दिया और इसके साथ ही अपने ताजमहल दौरे की तस्वीर की साझा किया। उन्होंने लिखा, "भारत के हमारे मित्रों को नमस्कार, मुझे फॉलो करने के लिए धन्यवाद। आपके शुभकामना संदेश मुझे आपके अविश्वसनीय देश में बिताए गए यादगार पलों की याद दिलाते हैं। आपके वास्तु चमत्कार, जीवंत संस्कृति और दयालु लोग वास्तव में अविस्मरणीय हैं। मुझे अपना वह समय बहुत याद आता है।"

भारत के साथ सीमा विवाद की लड़ाई में फंसा चीन ताइवान को भी परेशान करता रहता है। इसलिए भारत और ताइवान के संबंधों में इस गर्माहट को देखकर चीन को जलन होगी। 

चीन की सरकारी मीडिया आए दिन अपने हथियारों को दिखाकर ताइवान को युद्ध की चेतावनी दे रहा है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने तो यहां तक कहा दिया कि अगर अमेरिकी सेना ताइवान वापस लौटी तो चीन जंग छेड़ देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed