{"_id":"6507b9d3837f9d185309dd69","slug":"taiwan-detects-hundreds-of-chinese-warplanes-near-island-claims-it-to-be-recent-high-news-and-updates-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रैगन की जंग की तैयारी!: ताइवान का अलर्ट, 24 घंटे के अंदर हवाई सीमा के पास दिखे चीन के 103 लड़ाकू विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ड्रैगन की जंग की तैयारी!: ताइवान का अलर्ट, 24 घंटे के अंदर हवाई सीमा के पास दिखे चीन के 103 लड़ाकू विमान
Mon, 18 Sep 2023 08:16 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 18 Sep 2023 08:16 AM IST
सार
यह बीते कुछ समय में चीन की तरफ से ताइवान को डराने के लिए भेजे गए लड़ाकू विमानों की सबसे बड़ी संख्या है। बताया गया है कि चीन ने यह हरकत 17 सितंबर से 18 सितंबर के बीच की है।
विज्ञापन
चीन के लड़ाकू विमान
विस्तार
वैश्विक स्तर पर अपनी आक्रामक रणनीति के चलते अलग-थलग पड़ रहा चीन ने अपने पड़ोसियों की परेशानी बढ़ाना जारी रखा है। एक बार फिर ड्रैगन ने ताइवान की हवाई सीमा के करीब अपने लड़ाकू विमानों को भेजकर जंग की हलचल बढ़ा दी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि चीन ने बीते 24 घंटे में अपनी सैन्य गतिविधियों में काफी इजाफा किया है। इस दौरान ताइवान ने हवाई सीमा के करीब चीन के 103 फाइटर जेट्स का पता लगाया।
यह बीते कुछ समय में चीन की तरफ से ताइवान को डराने के लिए भेजे गए लड़ाकू विमानों की सबसे बड़ी संख्या है। बताया गया है कि चीन ने यह हरकत 17 सितंबर से 18 सितंबर के बीच की है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसे दोनों के बीच स्थित जलडमरूमध्य और अपने लिए चिंता का विषय बताया है। बयान में कहा गया है कि बीजिंग की तरफ से लगातार ताइवान का सैन्य उत्पीड़न सिर्फ तनाव बढ़ाने वाला है और इससे क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और खराब हो सकते हैं। ताइवान ने चीन से इस तरह की हरकतों को तत्काल रोकने के लिए कहा है।