फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan Army claims China preparing for attack on the pretext of maneuver

Taiwan China Tension: ताइवान सेना का दावा- युद्धाभ्यास के बहाने हमले की तैयारी में चीन, बिगड़ते जा रहे हालात

Sat, 06 Aug 2022 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ताइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ताइपे Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Aug 2022 10:58 PM IST
सार

ताइवान की सेना के मुताबिक, चीन हमले का अभ्यास कर रहा है और मौका देखकर हमला भी कर सकता है। ताइवान की सेनाएं भी हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने हमले से बचाव के सारे प्रबंध कर रखे हैं। नागरिकों को भी सतर्क कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Taiwan Army claims China preparing for attack on the pretext of maneuver
ताइवान के निकट चीन का युद्धाभ्यास - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटिव्स की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के दौरे से बौखलाया चीन ताइवान की समुद्री सीमा में सैन्य अभ्यास कर रहा है। पीपुल्स  लिबरेशन आर्मी के युद्धपोत और लड़ाकू विमान ताइवान के क्षेत्र में जा रहे  हैं जिससे वहां तनाव बढ़ रहा है। वहीं ताइवान का कहना है कि समुद्री सीमा के नजदीक सैन्य अभ्यास कर रहे चीन के युद्धपोत और लड़ाकू विमान वास्तव में हमले की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी 3 अगस्त से ताइवान को घेरकर छह स्थानों पर सैन्य अभ्यास कर रही है। इस सैन्य अभ्यास में चीनी सेना ने बैलेस्टिक मिसाइल भी दागी हैं जो ताइवान की राजधानी ताइपे के ऊपर से होती हुई जापान के क्षेत्र में गिरी हैं। वहीं जापान ने इसकी निंदा की है। दूसरी ओर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसे चीन का गैर-जिम्मेदाराना कदम करार दिया है।  
विज्ञापन


ब्लिकंन ने कहा कि इससे समस्याओं को शांति पूर्ण तरीके से निपटाने में बाधा आएगी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन के कई युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों ने शनिवार को भी ताइवान स्ट्रेट में कई बार मीडियन लाइन को पार किया। मीडियन लाइन समुद्र के मध्य ताइवान द्वारा निर्धारित सीमा रेखा है। हालांकि चीन उसे नहीं मानता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका देखकर हमला कर सकता है चीन : ताइवान
ताइवान की सेना के मुताबिक, चीन हमले का अभ्यास कर रहा है और मौका देखकर हमला भी कर सकता है। ताइवान की सेनाएं भी हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने हमले से बचाव के सारे प्रबंध कर रखे हैं। नागरिकों को भी सतर्क कर दिया गया है। 


वहीं चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की पूर्वी थिएटर कमांड ने कहा है कि ताइवान के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और पूर्व में समुद्र और आकाश में संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी है। अभ्यास में जमीन और समुद्र में हमले की क्षमता को परखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed