{"_id":"696d1dd87aa504f9ed062628","slug":"syrian-government-announces-ceasefire-with-syrian-democratic-forces-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syria: सीरिया सरकार का अब देश के लगभग सभी हिस्सों पर पूर्ण नियंत्रण, एसडीएफ के साथ संघर्षविराम का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Syria: सीरिया सरकार का अब देश के लगभग सभी हिस्सों पर पूर्ण नियंत्रण, एसडीएफ के साथ संघर्षविराम का एलान
Sun, 18 Jan 2026 11:22 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रक्का (सीरिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रक्का (सीरिया)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:22 PM IST
सार
Syria: सीरियाई सरकार ने एसडीएफ के साथ संघर्षविराम कर देश के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लिया। कुर्दों का लगभग एक दशक पुराना प्रशासन अब सरकारी ढांचे में शामिल होगा, जबकि उनके सैनिक सेना और सरकार में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट-
विज्ञापन
सीरिया में संघर्ष (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरियाई सरकार ने रविवार को सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के साथ संघर्षविराम की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने देश के लगभग पूरे हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है और उन कुर्द-नेतृत्व वाली ताकतों को खत्म कर दिया है, जो एक दशक से अधिक समय से देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से को नियंत्रित कर रही थीं।
ये भी पढ़ें: बोर्ड ऑफ पीस: क्या स्थायी सदस्यता के लिए देना होगा एक अरब डॉलर? दावे में कितनी सच्चाई; व्हाइट ने किया खुलासा
कैसे पीछे हटे एसडीएफ के लड़ाके?
यह समझौता ऐसे समय पर हुआ है जब इस महीने की शुरुआत में सरकारी बलों और एसडीएफ के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। झड़पें बढ़ती गईं और बाद में सरकार ने पूर्वी इलाकों की तरफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। पूर्वी अलेप्पो प्रांत में अग्रिम मोर्चे पर झड़पें हुईं। इन झड़पों के बाद एसडीएफ के अधिकतर लड़ाके वहां से पीछे हटते नजर आए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति अल-शरा ने क्या कहा?
इस संघर्षविराम से करीब दो हफ्तों से जारी सघंर्ष खत्म हो गया है। यह एक बड़े 14-बिंदुओं वाले समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत एसडीएफ को सीरिया की सेना और सरकारी संस्थानों में शामिल किया जाएगा। दमिश्क में राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने कहा कि यह समझौता सीरियाई सरकारी संस्थानों को तीन और उत्तरी प्रांतों अल-हसाका, दैर एजोर और रक्का पर दोबारा नियंत्रण स्थापित करने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें: गाजा में शांति पहल के लिए भारत को न्योता, ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का दिया प्रस्ताव
अमेरिकी विशेष दूत टॉम बैरक ने क्या कहा?
दमिश्क में अल-शरा और सीरिया में अमेरिकी विशेष दूत टॉम बैरक के बीच हुई, जिसके बाद इस संघर्षविराम की घोषणा की गई। बैरक ने इस समझौते की सराहना करते हुए इसे 'एकीकृत सीरिया' की दिशा में कदम बताया। एसडीएफ कमांडर मजलूम अब्दी के भी इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह यात्रा नहीं कर सके। अल-शरा ने बताया कि उनकी यात्रा सोमवार तक के लिए टाल दी गई है।
अमेरिका ने कैसे एसडीएफ को दिया समर्थन?
(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है...)

- करीब दस साल पहले सीरिया के गृहयुद्ध के दौरान कुर्दों की अगुवाई वाली सेनाओं ने अपना खुद का प्रशासन बनाया।
- इस दौरान उन्हें अमेरिका का मजबूत समर्थन मिला।
- अमेरिका ने आईएसआईएस के खिलाफ एसडीएफ को मुख्य स्थानीय सहयोगी बनाया और उसे हथियार और प्रशिक्षण दिया।
- अमेरिकी मदद से एसडीएफ ने उत्तर-पूर्वी सीरिया से आईएसआईएस को खदेड़ा और कुर्द व अरब बहुल क्षेत्रों का प्रशासन संभाला।
- नए समझौते के तहत सीरियाई सरकार नागरिक संस्थान, सीमा चौकियां और तेल-गैस क्षेत्र अपने नियंत्रण में लेगी।
- इस समझौते पर राष्ट्रपति अल-शरा और एसडीएफ कमांडर अब्दी ने हस्ताक्षर किए।
(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है...)
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन