फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Syrian First lady Asma Assad diagnosed with leukaemia President's office

Syria: सीरिया की प्रथम महिला अस्मा असद को ब्लड कैंसर, डॉक्टर्स ने कहा- गंभीर है बीमारी; एकांतवास में होगा इलाज

Tue, 21 May 2024 05:55 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 21 May 2024 05:55 PM IST
सार

Syria: सीरिया की प्रथम महिला अस्मा असद कैंसर से जूझ रही हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि यह बीमारी गंभीर है और उनका इलाज एकांतवास में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Syrian First lady Asma Assad diagnosed with leukaemia President's office
सीरिया की प्रथम महिला अस्मा असद - फोटो : ANI

विस्तार

सीरिया की प्रथम महिला और राष्ट्रपति बशर अल असद की पत्नी अस्मा असद ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया) से जूझ रही हैं। एक खबर के अनुसार सीरियाई राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि अस्मा असद की कई दौर की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान डॉक्टरों की टीम को उनके शरीर में ब्लड कैंसर के लक्षण मिले। 

विज्ञापन


एकांतवास में किया जाएगा इलाज
मेडिकल जांच में पाया गया कि अस्मा असद गंभीर ब्लड कैंसर से जूझ रहीं हैं।  सीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि प्रथम महिला अस्मा असद को आहार में कुछ परहेज करने की सलाह दी गई। आगे कहा गया है कि उचित सामाजिक दूरी बनाकर एकांतवास में प्रथम महिला का इलाज कराया जाएगा। फिलहाल अस्मा असद को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या गतिविधि में भाग लेने से मना किया गया है और उनका इलाज जारी रहेगा। इससे पहले वर्ष 2019 में अस्मा असद को स्तन कैंसर हो गया था। 
विज्ञापन


कौन हैं अस्मा असद?
मूल रूप से मध्य सीरिया की निवासी अस्मा असद का जन्म लंदन में हुआ था। वह लंदन में ही पली-बढ़ी हैं। उनके पिता लंदन के क्रॉमवेल अस्पताल के डॉक्टर रह चुके हैं। उनकी मां लंदन स्थित सीरियाई दूतावास में सचिव रह चुकी हैं। वर्ष 2000 में उन्होंने बशर अल असद से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed