{"_id":"61a49440b6e9f6467e4a730f","slug":"symptoms-of-omicron-variant-were-so-far-mild-and-could-be-treated-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: डेल्टा के सामने ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रभाव बहुत कम, जानें क्या है इसके लक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दावा: डेल्टा के सामने ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रभाव बहुत कम, जानें क्या है इसके लक्षण
Mon, 29 Nov 2021 02:20 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:20 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ओमिक्रॉन के मामले लगातार दूसरे देशों में पाए जा रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। जारी रिपोर्ट में इसमें हल्के लक्षण होना बताया गया है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वेरिएंट(सांकेतिक)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर दुनिया भले ही दहशत में है, लेकिन नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह राहत देना वाली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से इसका प्रभाव कम है। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज में बहुत हल्के लक्षण होते हैं और घर पर रहकर इसका इलाज किया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीकी की डॉक्टर ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज में बहुत हल्के लक्षण होते हैं मरीजों में सर दर्द, बदन दर्द, जुकाम समेत मामूली लक्षण दिखाई देते हैं। इसे घर पर रहकर ही ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. एंजेलिक कोएट्जी ने बताया कि उनकी क्लीनिक में सात ऐसे मरीज आए थे, जिनमें डेल्टा वैरिएंट से अलग लक्षण दिखे थे और ये 'बहुत हल्के' थे। मरीजों ने बदन दर्द और सिरदर्द जैसी शिकायत थी। उन्होंने बताया कि अभी जो मरीज आ रहे हैं उनमें बहुत हल्के लक्षण हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन