फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Symbol of slavery targeted worldwide, Demand for removal of statues of Rhodes and Leopold

दुनियाभर में निशाने पर दासता के प्रतीक, अब रोड्स और लियोपोल्ड की मूर्तियां हटाने की मांग तेज

Sat, 13 Jun 2020 07:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 13 Jun 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
Symbol of slavery targeted worldwide, Demand for removal of statues of Rhodes and Leopold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दुनियाभर में दासता के प्रतीकों को हटाने के अभियान ने जोर पकड़ लिया है। कई जगह प्रतिमाएं तोड़ दी गई हैं और कई ऐतिहासिक इमारतों को भी निशाना बनाया जा रहा है। सदियों से हो रहे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ बोस्टन, न्यूयॉर्क, पेरिस, ब्रुसेल्स, लंदन जैसे कई शहरों में ऐतिहासिक प्रतिमाओं को तोड़ने की घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन


इस क्रम में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विक्टोरियन साम्राज्यवादी सेसिल रोड्स की एक प्रतिमा को हटाने की भी मांग तेज हुई है। रोड्स ने सोने और हीरे की खदानों में दयनीय स्थितियों में श्रमिकों से काम करवाया था, जिसमें कई खनिकों की जान चली गई थी। वहीं बेल्जियम में लोग सबसे लंबे समय तक देश पर शासन करने वाले राजा लियोपोल्ड द्वितीय की मूर्तियों को तोड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके समर्थन में ऑनलाइन याचिकाएं शेयर की जा रही हैं। यहां के घेंट शहर में औपनिवेशिक काल के इस राजा की मूर्ति पर लाल रंग पोत दिया गया। सिर पर कपड़ा बांध दिया गया, जिसमें लिखा था, ‘आई कांट ब्रीद’।  प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये प्रतिमाएं उन लोगों का महिमामंडन करती हैं, जिन्होंने दास प्रथा को बनाए रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 कोलंबस, डेविस की मूर्तियां गिराईं गईं

अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी के फिलाडेल्फिया में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को क्रिस्टोफर कोलंबस की मूर्ति गिरा दी। यह मूर्ति यहां एक पार्क में लगाई गई थी। इससे पहले मंगलवार को रिचमॉन्ड में भी कोलंबस की मूर्ति को गिरा दिया गया था और आग लगाकर झील में डाल दिया गया था।

जबकि बुधवार को वर्जीनिया के प्रसिद्ध ऐवेन्यु रिचमंड में जेफरसन डेविस की आठ फीट ऊंची प्रतिमा तोड़ दी गई, जो यहां परिसंघीय राज्य के प्रमुख थे। बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड में 17वीं सदी में गुलामों की खरीद-फरोख्त करने वाले एडवर्ड कोलस्टन की मूर्ति गिरा दी गई थी। प्रदर्शनकारियों ने इसे नदी में डुबो दिया था।

अमेरिका के घरेलू हालात का फायदा उठाना चाहते हैं दुश्मन देश : ओ‘ब्रायन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ‘ब्रायन ने कहा कि अश्वेत फ्लॉयड की हत्या की घटना के बाद अमेरिका के ‘दुश्मन’ देश घरेलू हालात का फायदा उठाने की फिराक में हैं, ताकि हमारे देश को नुकसान पहुंचा सकें। उन्होंने अपने सलाहकारों के साथ फोन पर बात करते हुए कहा कि हमारे दुश्मन मौजूदा हालात का फायदा उठाने की कोशिश में हैं, ताकि अमेरिका और मुक्त दुनिया को नुकसान पहुंचा सकें।

हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया। एनएसए ने कहा कि प्रत्येक अमेरिकी फ्लॉयड की मौत से आक्रोशित है। यह भयावह हत्या थी जिसने हर जगह लोगों को स्तब्ध कर दिया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं।

अश्वेत पर बंदूक से हमला करने वाले पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज 

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अश्वेत व्यक्ति पर मशीन गन का इस्तेमाल करने वाले श्वेत पुलिस अधिकारी रॉनी नेल्सन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नेल्सन को इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अपने अधिकारों के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed