फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Switzerland Scientists make a world record, the value of pi measured up to 62.8 trillion

स्विट्जरलैंड: वैज्ञानिकों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 62.8 खरब तक मापा गया पाई का मान

Wed, 18 Aug 2021 07:16 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 18 Aug 2021 07:16 AM IST
सार

  • वैज्ञानिकों ने 510 स्टोरेज का इस्तेमाल गणना के लिए कुल 510 टेराबाइट का किया इस्तेमाल 
  • पाई की गणना में पिछला रिकॉर्ड 50 ट्रिलियन तक गणना का था
  • वैज्ञानिकों को गणना करने में उन्हें 108 दिन व नौ घंटे का समय लगा

विज्ञापन
Switzerland Scientists make a world record, the value of pi measured up to 62.8 trillion
पाई - फोटो : सीएनएन

विस्तार

स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने गणितीय संख्या पाई को 62.8 खरब तक नापते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इसके लिए सुपर कंप्यूटर का प्रयोग किया। गणना में उन्हें 108 दिन व नौ घंटे का समय लगा।

विज्ञापन


ग्राब्यूंडन विश्वविद्यालय के इन वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट में बताया कि अब वे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसके दर्ज होने का इंतजार कर रहे हैं। यहां के डाटा एनालिसिस, विजुअलाइजेशन एंड सिमुलेशन सेंटर के अनुसार तब तक वे अपने द्वारा करवाई गई पाई की गणना के आखिरी 10 अंक ही सार्वजनिक करेंगे, जो 7817924264 आए हैं।
विज्ञापन


510 स्टोरेज का इस्तेमाल गणना के लिए उन्होंने कुल 510 टेराबाइट (टीबी) का स्टोरेज इस्तेमाल किया। इसमें 16 टीबी की 38 हार्ड डिस्क व अन्य उपकरण इस्तेमाल किए। वैज्ञानिकों ने सॉलिड स्टेट ड्राइव (एसएसडी) के बजाय हार्ड डिस्क का उपयोग किया क्योंकि एसएसडी में गहन गणना स्टोर करते समय इनमें मामूली अंतर आने का खतरा था, जिससे पूरा प्रयास विफल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछला रिकॉर्ड
पाई की गणना में पिछला रिकॉर्ड 50 ट्रिलियन तक गणना का था। गिनीज बुक के अनुसार इसे अमेरिका के अलाबामा राज्य में टिमोथी मुलिकन ने जनवरी 2020 में बनाया था। उस गणना में करीब आठ महीने लगे थे। वहीं गूगल ने 2019 में अपनी क्लाउड तकनीक का उपयोग कर इससे आधी गणना की थी।


पाई का हिसाब
पाई दरअसल एक चक्र की परिधि के व्यास से अनुपात को कहा जाता है। इसे गणितीय नियतांक या वास्तविक संख्या कहते हैं। यह संख्याएं किसी चिह्न या अक्षर से दर्शाई जाती हैं। पाई को आसान भाषा में कहें तो अंक 22 का 7 से भाग किया जाता है। परिणाम 3.141592653 से शुरू होता है, लेकिन कहीं खत्म नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed