फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sweden and finland did not take decision on membership of nato yet

संकेत: स्वीडन और फिनलैंड ने अभी नहीं लिया नाटो सदस्यता पर निर्णय, सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 14-15 मई को

Wed, 04 May 2022 12:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बर्लिन।
एजेंसी, बर्लिन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 May 2022 12:05 AM IST
सार

नाटो के अध्यक्ष जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, दोनों देशों का नाटो में स्वागत है। वह नाटो का सदस्य बनने का फैसला लेते हैं तो 30 देशों के संगठन में उन्हें जल्द ही शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
sweden and finland did not take decision on membership of nato yet
नाटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिनलैंड और स्वीडन के शीर्ष नेताओं ने संकेत दिया है कि उनकी सरकारों ने नाटो की सदस्यता पर अभी निर्णय नहीं लिया है। हालांकि यूक्रेन में रूस की आक्रामकता के मद्देनजर उन्होंने यूरोपीय देशों के साथ करीबी रक्षा सहयोग पर जोर दिया।

विज्ञापन


जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ बैठक के बाद फिनलैंड की प्रधानमंत्री सन्ना मैरिन ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद सुरक्षा हालात पूरी तरह बदल गए हैं। वापसी का कोई रास्ता नहीं है। हमें फैसला लेना होगा कि नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करें या वर्तमान रास्ते पर चलते रहें। इस पर हम संसद में चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उनकी स्वीडिश समकक्ष मैगडालेना एंडरसन ने कहा, हमारी संसद सुरक्षा हालात की समीक्षा कर रही है और 13 मई को रिपोर्ट देगी। विचार स्वीडन की भविष्य की रक्षा साझेदारी पर है। इसमें नाटो और अन्य विकल्प भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटो ने कहा, दोनों का स्वागत
नाटो के अध्यक्ष जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, दोनों देशों का नाटो में स्वागत है। वह नाटो का सदस्य बनने का फैसला लेते हैं तो 30 देशों के संगठन में उन्हें जल्द ही शामिल किया जाएगा। नाटो सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक बर्लिन में 14-15 मई को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed