फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suspect in Saudi journalist Jamal Khashoggi's killing arrested in France on Charles de Gaulle airport 

फ्रांस: पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में संदिग्ध सऊदी अरब का पूर्व शाही गार्ड गिरफ्तार

Wed, 08 Dec 2021 03:09 AM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, पेरिस Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 08 Dec 2021 03:09 AM IST
सार

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद तुर्की ने कुल 26 वांटेड लोगों की एस सूची जारी की थी। गिरफ्तार किया गया  पूर्व शाही गार्ड खालिद भी इन्हीं में से एक है।

विज्ञापन
Suspect in Saudi journalist Jamal Khashoggi's killing arrested in France on Charles de Gaulle airport 
जमाल खाशोज्जी की हत्या साल 2018 में की गई थी। - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रांस में सउदी अरब के एक पूर्व शाही गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। गार्ड का नाम ख़ालिद एध अल ओतैबी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह 2018 में सऊदी अरब के शाही परिवार के आलोचक पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में शामिल था। खालिद को मंगलवार को फ्रांस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर के न्यायिक हिरासत में रखा गया है। 

विज्ञापन


पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद तुर्की ने कुल 26 वांटेड लोगों की एक सूची जारी की थी। 33 साल का खालिद भी इन्हीं में से एक है। 59 वर्षीय जमाल खशोगी की हत्या साल 2018 में तुर्की में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास में कर दी गई थी। वह वहां अपने कुछ जरूरी दस्तावेज लेने गए थे। सऊदी अरब ने इसे एक ऑपरेशन के दौरान हुई घटना बताया था, जिसमे कुछ एजेंटों को खशोगी को वापस देश लाने के लिए भेजा गया था। हालांकि, तुर्की ने कहा था एजेंटों ने खशोगी की हत्या सऊदी सरकार के कहने पर ही की थी।  
विज्ञापन


क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान पर उठे थे सवाल
इस हत्या के बाद पूरी दुनिया में सऊदी सरकार के खिलाफ विरोध हुआ था। इससे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की छवि काफी खराब हुई थी। हालांकि, उन्होंने इस हत्या में अपना कोई भी हाथ होने से साफ तौर पर इंकार किया था। खशोगी की हत्या के मामले में सऊदी की अदालत ने आठ लोगों को सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed