सूडान : कबायली हिंसा में अब तक 24 लोगों की मौत, कई वाहन जलाए, पढ़ें दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें
सूडान के प्रवक्ता एडम रीगल ने कहा कि पश्चिमी दार्फुर प्रांत में विस्थापितों के लिए क्रिंडिंग शिविर में शनिवार देर रात दो व्यक्तियों के बीच एक वित्तीय विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया। रीगल ने कहा कि जंजावीद के नाम से जाने जाने वाले अरब मिलिशिया ने रविवार तड़के शिविर पर हमला किया, आगजनी की और लूटपाट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूडान के पश्चिमी दार्फुर क्षेत्र में अरबों और गैर-अरबों के बीच संघर्ष में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। ‘जनरल कोआर्डिनेशन फॉर रिफ्यूजीस एंड डिस्प्लेस्ड इन दार्फुर’ के प्रवक्ता एडम रीगल ने कहा कि पश्चिमी दार्फुर प्रांत में विस्थापितों के लिए क्रिंडिंग शिविर में शनिवार देर रात दो व्यक्तियों के बीच एक वित्तीय विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया।
रीगल ने कहा कि जंजावीद के नाम से जाने जाने वाले अरब मिलिशिया ने रविवार तड़के शिविर पर हमला किया, आगजनी की और लूटपाट की। उन्होंने कहा कि इसमें कम से कम 35 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। आइए जानते हैं दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें...
दंगों के बाद सोलोमन द्वीप के नेता ने जीता अविश्वास प्रस्ताव
ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व स्थित सोलोमन द्वीप में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद संसद में प्रधानमंत्री मनशेह सोगावरे उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से बच गए हैं। इस हेतु संसद में उन्हें 15 के मुकाबले 32 वोट से जीत हासिल की। इससे पहले सोगावरे ने संसद में 90 मिनट के उग्र भाषण में सांसदों से कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि वे बुराई की ताकतों या ताइवान के एजेंटों के आगे झुकेंगे नहीं। एक ऐसा वक्त भी आया जब उन्होंने अपनी कुर्सी उठाई और उसे संसद के फर्श पर पटक दिया। विपक्षी नेता मैथ्यू ने अविश्वास प्रस्ताव की बहस के दौरान उन पर झूठ बोलने, लूट मचाने और सत्ता में बने रहने के लिए चीन के धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।
डिक्शनरी डॉट कॉम ने एलॉयशिप को चुना गया साल का नया शब्द
एलॉयशिप (सहयोगी) एक पुरानी संज्ञा है लेकिन इसे डिक्शनरी डॉट कॉम ने इस साल का नया शब्द चुना है। सात करोड़ मासिक यूजरों के साथ इस साइट ने पिछले माह जोड़े गए इस शब्द को अहम कदम बताया है। हालांकि कंपनी के अधिकारी जॉन केली ने कहा कि यह शब्द पहली बार 1800 के दशक के मध्य में सामने आया।
पिछले कुछ दशकों में यह शब्द अधिक सूक्ष्म और विशिष्ट अर्थ लेने के लिए विकसित हुआ है। केली ने कहा, यह विकसित हो रहा है और इसे हमने कई तरह से देखा है। यह शब्द गठबंधन से अलग है, जिसे डिक्शनरी डॉट कॉम एक अर्थ में व्यक्तियों, परिवारों, सरकारों या संगठनों द्वारा प्रयासों या हितों के विलय के रूप में परिभाषित करता है। यह शब्द 2020 में अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज प्लॉयड की मौत के बाद नस्ली न्याय प्रदर्शनों के प्रसार के रूप में फैला था।