{"_id":"68dd82091b0aa6fff400502e","slug":"strike-continues-day-2-in-pok-3-policemen-killed-pakistan-army-claims-killing-13-militants-in-balochistan-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JKJAAC Strike: पीओके में जारी हड़ताल के बीच तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 100+ घायल; बलूचिस्तान में 13 आतंकी ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
JKJAAC Strike: पीओके में जारी हड़ताल के बीच तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 100+ घायल; बलूचिस्तान में 13 आतंकी ढेर
Thu, 02 Oct 2025 01:11 AM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:11 AM IST
सार
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दूसरे दिन भी हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए। वहीं पाक सेना का दावा है कि बलूचिस्तान में 13 आतंकियों को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
पीओके में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। दूसरे दिन भी हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी ने अपनी अधूरी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। इस दौरान विरोध प्रदर्शन तेज हो गए और हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के साथ हुई झड़प में तीन जवानों की जान चली गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।
विज्ञापन
सरकार की पेशकश और बातचीत का रुख
फेडरल मंत्री तारिक फ़ज़ल चौधरी ने बुधवार को कहा कि समिति की 90 प्रतिशत मांगें पहले ही मान ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बाकी दो प्रमुख मांगें- शरणार्थियों के लिए आरक्षित सीटें खत्म करना और मंत्रियों की संख्या घटाना संवैधानिक संशोधन से जुड़ी हैं, जिन पर तुरंत फैसला संभव नहीं है। इसके बावजूद सरकार बातचीत के लिए तैयार है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Germany: जर्मनी की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, कई जगहों पर देखें गए संदिग्ध ड्रोन; मामले में आपराधिक जांच शुरू
बाजार बंद, स्कूलों में सन्नाटा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फराबाद समेत कई जगहों पर दुकानें, होटल और बाजार बंद रहे। सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों से नदारद रहा। हालांकि स्कूल खुले थे, लेकिन कक्षाओं में छात्र नहीं पहुंचे।
PoK प्रधानमंत्री की अपील
जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी ने 38 सूत्रीय मांग पत्र जारी किया है, जिसमें ‘एलीट वर्ग’ की विशेष सुविधाएं खत्म करने और शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीटें हटाने जैसी बातें शामिल हैं। पीओके के प्रधानमंत्री चौधरी अनवरुल हक ने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है और आंदोलन से किसी का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जन अधिकार वहीं दफन हो जाते हैं, जहां इंसानी जिंदगियां खो जाती हैं।
ये भी पढ़ें:- World News: ट्रंप बोले- चीनी समकक्ष जिनपिंग चार हफ्ते में मुलाकात; अफ्रीकी देश मोरक्को में बढ़ रहा जनाक्रोश

इंटरनेट और मोबाइल सेवा ठप
हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच पीओके में रविवार दोपहर से ही इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद हैं। सूत्रों का कहना है कि हालात सामान्य होने तक ये पाबंदियां जारी रह सकती हैं। रावलाकोट, सुधनोती और भिंबर में भी इसी तरह के प्रदर्शन हुए। भिंबर में पीटीआई नेता और पीओके प्रधानमंत्री चौधरी अनवरुल हक के भाई एहसानुल हक ने रैली का नेतृत्व किया।
पाक सेना का बलूचिस्तान में 13 आतंकियों को मारने का दावा
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में 13 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। पाक सेना ने बुधवार को कहा कि क्वेटा जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधारित पर एक अभियान चलाया गया।
सेना ने बताया कि अभियान के दौरान, सैनिकों ने घेराबंदी कर भीषण गोलीबारी के बाद 10 खवारिज को ढेर कर दिया। खवारिज शब्द का प्रयोग तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के उग्रवादियों के लिए किया जाता है। सेना ने कहा कि प्रांत के केच क्षेत्र में एक अन्य अभियान के तहत आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और तीन आतंकियों को मार गिराया गया।
सेना ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। सेना ने आतंकियों की तस्वीरें साझा कीं, जिनके बारे में उसने दावा किया कि वे महिलाओं के वेश में छिपकर कायरतापूर्वक भागने की कोशिश कर रहे थे।