फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Stop being 'stubborn' and mend fences with neighbours: Ex-Maldives president Solih tells successor Muizzu

मालदीव: मुइज्जू को पूर्व राष्ट्रपति सोलिह ने सुनाई खरी-खोटी; बोले- जिद्दी न बनें, भारत से मतभेद सुलझाएं

Sun, 24 Mar 2024 10:55 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:55 PM IST
सार

भारत और मालदीव विवाद पर पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने अपने देश के राष्ट्रपति को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि मुइज्जू बेहद जिद्दी है। उन्हें ऐसा नहीं होना चाहिए, बल्कि सुलह के रास्ते को तलाशना चाहिए। 

विज्ञापन
Stop being 'stubborn' and mend fences with neighbours: Ex-Maldives president Solih tells successor Muizzu
इब्राहिम मोहम्मद सोलिह-मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और मालदीव विवाद पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को उन्हीं के देश के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू को जिद्दी होना नहीं चाहिए, बल्कि वित्तीय चुनौतियों से पार पाने के लिए पड़ोसी राष्ट्रों के साथ बातचीत करनी चाहिए। 
विज्ञापन


कई रिपोर्ट में दावा कि मुइज्जू भारत से मांग रहे ऋण- सोलिह
माफन्नू में चार निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी(एमडीपी) के संसदीय उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए माले में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सोलिह ने कहा कि मैंने कई मीडिया रिपोर्ट्स देखी है, जो बताती है मुइज्जू ऋण पुनर्गठन के लिए भारत से बात करना चाहता है। सोलिह ने कहा कि मालदीव पर चीन का 18 बिलियन एमवीआर का कर्ज है, जबकि भारत का 8 बिलियन एमवीआर का कर्ज है और भुगतान की अवधि 25 वर्ष है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि भारत हमारे दर्द को समझेगा- सोलिह
जनसभा को संबोधित करते हुए सोलिह ने कहा कि हालांकि, मुझे विश्वास है कि हमारा पड़ोसी देश मदद करेगा। हमें जिद्दी होना बंद करना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए। कई पार्टियां हैं जो हमारी मदद कर सकती हैं। लेकिन मुइज्जू समझौता नहीं करना चाहते हैं। हालांकि अब वह स्थिति को समझने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वो अपनी जिद्द में, समझने को राजी नहीं- सोलिह
पूर्व राष्ट्रपति सोलिह ने कहा कि सरकार जनता को धोखा दे रही है और एमडीपी सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को दोबारा शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री अब उस झूठ को छुपाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। मुइज्जू ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान और उसके बाद भारत की आलोचना की थी और नवंबर में उनके पदभार संभालने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए हैं।


गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति सोलिह की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब कुछ दिनों पहले चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जाने वाले मुइज्जू ने भारत से द्वीप समूह राष्ट्र को ऋण राहत प्रदान करने का आग्रह किया था। बता दें पिछले साल सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 45 वर्षीय मुइज्जू ने 62 वर्षीय सोलिह को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed