फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Statue of Father of the Nation Mahatma Gandhi unveiled in Dubai

Dubai: दुबई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, नाव हादसे में 48 लोगों की गई जान

Wed, 01 Feb 2023 05:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 01 Feb 2023 05:36 AM IST
सार

 मंत्री शेख नाहयान ने भारत को संयुक्त अरब अमीरात का करीबी मित्र बताया। इस मौके पर उनके साथ भारत के राजदूत संजय सुधीर भी थे। शेख नाहयान ने इस मौके पर महात्मा गांधी के अहिंसा, और शांति के संदेश का उल्लेख किया। 

विज्ञापन
Statue of Father of the Nation Mahatma Gandhi unveiled in Dubai
महात्मा गांधी - फोटो : pexel

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारकअल नाहयान ने मंगलवार को दुबई में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। नाहयान ने भारत को संयुक्त अरब अमीरात का करीबी मित्र बताया। इस मौके पर उनके साथ भारत के राजदूत संजय सुधीर भी थे। शेख नाहयान ने इस मौके पर महात्मा गांधी के अहिंसा, और शांति के संदेश का उल्लेख किया। 

विज्ञापन


द्विपक्षीय सहयोग पर लेखी ने की ग्रीक विदेश मंत्री से चर्चा
विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ग्रीक विदेश मंत्री निकोस डेंडियास के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और अधिक बढ़ावा देने पर चर्चा की। लेखी ने ट्वीट किया, डेंडियास से बेहद उपयोगी वार्ता हुई। डेंडियास ने कहा, हमारी चर्चा अर्थव्यवस्था और संस्कृति प्रवासन क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों की मजबूती पर केंद्रित रही। 
विज्ञापन


पाकिस्तान : नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई
पश्चिमोत्तर पाक में एक झील में हुए नाव हादसे के 3 दिन बाद मंगलवार को बचाव कर्मियों ने 18 और शव बरामद किए। इसके बाद मृतकी संख्या बढ़कर 48 हो गई है। पुलिस के मुताबिक, बचाव कर्मी अभी भी मदरसे के नौ छात्रों के शव तलाश रहे हैं। इन्हें रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिला स्थित टांडा बांध झील में नाव पलटने के बाद मृत मान लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed