फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Stampede in Buhari's rally in Nigeria, many people died

नाइजीरिया में बुहारी की रैली में भगदड़, कई लोगों की मौत

Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
अजय सिंह भाषा,अबुजा
भाषा,अबुजा Published by: अजय सिंह Updated Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Stampede in Buhari's rally in Nigeria, many people died
मोहम्मदू बुहारी - फोटो : twitter

 नाइजीरिया में आम चुनाव से पहले देश के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी की प्रचार रैली में मंगलवार को भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति के कार्यालय ने मंगलवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति को रिवर्स स्टेट में पोर्ट हरकोर्ट पर राष्ट्रपति की रैली में एक भगदड़ के दौरान उनकी ऑल प्रोग्रेसिव्स कांग्रेस (एपीसी) पार्टी के कई सदस्यों की त्रासदीपूर्ण मौत के बारे में सूचित किया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया ने बताया कि अदोकिये अमीसिमाका स्टेडियम के भीतर आयोजित कार्यक्रम के समाप्त होने पर लोगों की भीड़ ने जब बंद निकास द्वार से जबरन निकलने की कोशिश की तो अफरातफरी मच गई। वैनगार्ड समाचार के पत्रकार एगुफे याफुगबोरही ने कहा पीछे खड़े कुछ लोग आगे खड़े लोगों को धक्का मार रहे थे, जिसके कारण कुछ लोग जमीन पर गिर गए और भीड़ के नीचे कुचले गए।
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट हरकोर्ट टीचिंग हॉस्पिटल के प्रवक्ता के अनुसार इस भगदड़ में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। केम डेनियल एलेबिगा ने कहा आपातकाल इकाई में कई अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है, इसलिए हम फिलहाल कोई सटीक आंकड़ा नहीं दे सकते। अफ्रीका के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश में शनिवार को होने वाले चुनाव में बुहारी चार वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए भाग्य आजमाएंगे। उनके सामने पूर्व उपराष्ट्रपति अकितु अबुबकर की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed