{"_id":"5befdc39bdec2269c33c6318","slug":"sri-sri-held-meditation-session-in-uae-imparted-lessons-to-thousands-of-stress-free-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में श्री श्री ने 20 देशों प्रवासी कामगारों सहित हजारों को पढ़ाया तनावमुक्त जीवन जीने का पाठ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई में श्री श्री ने 20 देशों प्रवासी कामगारों सहित हजारों को पढ़ाया तनावमुक्त जीवन जीने का पाठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजाह
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
धार्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर
- फोटो : twitter
भारतीय धार्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में मेडिटेशन सेशन आयोजित किया। उन्होंने 20 देशों के 5 हजार कामगारों को इस दौरान बताया कि तनाव मुक्त और खुशहाल जिंदगी कैसी जी जाए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आर्ट ऑफ लिविंग (एओएल) के संस्थापक चार दिनों के लिए गुरुवार को यूएई गए हैं। वह फुजैराह के शासक हमद बिन मोहम्मद अल शारकी के आवेदन पर गए थे। शुक्रवार को शाहजाह एक्सपो सेंटर में कामगारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मेडिटेशन की प्रााचीन तकनीकों के माध्यम से कैसे खुशहाल और तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं।
इसस पहले उन्होंने शारजाह के साउथ एशिया स्थित लेबर कैंप में हेपिनेस प्रोग्राम आयोजित किया था। यहां 10 देशों के 1 हजार लोग मौजूद थे। यहां कर्मियों से गुरुदेव ने कहा कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज है हमेशा खुश रहना।
उन्होंने कहा, 'मेडिटेशन तुम्हें कठिन समय से बाहर निकलने में मदद करेगी। यहां तक कि मुश्किल परिस्थितियों में भी हमें शांत रहना चाहिए। जो भी काम हम करें, हमें पूरी सच्चाई के साथ करना चाहिए। समय हर किसी के जीवन में एक महत्वपूर्ण जगह है और सभी गतिविधियां समय से बंधी होती हैं।'
श्री श्री ने आगे कहा कि भारत की श्रमशक्ति यूएई के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इसके बाद दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में श्री श्री ने दो दिनों का प्रवचन कार्यक्रम 'अनंतता का अनावरण' आयोजित किया। जो दुर्लभ कश्मीरी ग्रंथ विज्ञान भैरव पर आधारित था। इस प्रवचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिसमें शाही परिवार की महिलाएं भी शामिल थीं।