फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan man lynched in Pakistan postmortem report nearly all bones broken 99 percent body burnt all you need to know in Hindi

पाकिस्तान में मॉब लिंचिंग: लगभग सभी हड्डियां टूटीं, 99 फीसदी जला शरीर, श्रीलंकाई नागरिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

Sun, 05 Dec 2021 04:24 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 05 Dec 2021 04:24 PM IST
सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट में हुई दिल दहला देने वाली घटना में एक श्रीलंकाई नागरिक की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और शव को आग लगा दी थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो सामने आया है वह किसी भी व्यक्ति के रोंगटे खड़ा कर देगा और यह पूछने पर मजबूर कर देगा कि कोई इतना निर्मम कैसे हो सकता है।

विज्ञापन
Sri Lankan man lynched in Pakistan postmortem report nearly all bones broken 99 percent body burnt all you need to know in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के में शुक्रवार को ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंका के एक नागरिक की एक कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के समर्थकों ने हत्या कर दी थी। पंजाब प्रांत के सियालकोट जिले के एक कपड़ा कारखाने में मैनेजर प्रियंथा कुमार दियावदना को भीड़ ने गुस्से का शिकार बनाया था और हत्या करने के बाद शव को आग के हवाले कर दिया था। दियावदना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोंगटे खड़े देने वाली बातें सामने आई हैं।

विज्ञापन


जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि दियावदना के शरीर की लगभग सभी हड्डियां टूटी हुई थीं और उसका शव 99 फीसदी जल चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खोपड़ी और जबड़े में हुए फ्रेक्चर को दियावदना की मौत का कारण बताया गया है। दियावदना के सभी महत्वपूर्ण अंग जैसे लिवर और पेट आदि को बुरी तरह चोट पहुंची थी उनकी स्पाइनल कॉर्ड तीन जगह से टूटी हुई थी।
विज्ञापन


श्रीलंका: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने की राष्ट्रपति गोतबाया से बात, बोले- भीड़ हिंसा के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौर भेजा गया शव, विशेष उड़ान से भेजा जाएगा श्रीलंका

रिपोर्ट के अनुसार दियावदना के पैर की एक हड्डी के अलावा शरीर की सभी हड्डियां टूटी हुई थीं। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दियावदना के शव को लाहौर भेज दिया गया है जहां से उसे श्रीलंकाई वाणिज्य दूतावास के हवाले कर दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव के एक विशेष उड़ान के माध्यम से श्रीलंका भेज दिया जाएगा।

श्रीलंका की संसद और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने शनिवार को इस घटना की कड़ी निंदा की थी। प्रधानमंत्री राजपक्षे ने उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वहीं, इमरान खान ने आज यानी रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे से फोन पर बात की और मामले में सभी दोषियों को किसी भी हालत में न बख्शने का आश्वासन दिया।

114 गिरफ्तार, 800 के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

कट्टर इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों ने शुक्रवार को ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए एक कपड़ा फैक्टरी पर हमला कर दिया था। इस दौरान 800 से अधिक लोगों की भीड़ ने फैक्टरी के मैनेजर और श्रीलंका के नागरिक 40 वर्षीय प्रियंथा दियावदना की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इतने से ही भीड़ का मन नहीं भरा तो दियावदना के शव को भी उन्होंने आग लगा दी थी।

लगातार दबाव पड़ने के बाद इस घटना में कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सरकार ने 800 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक 118 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 मुख्य आरोपी शामिल हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने घटना से जुड़े सभी वीडियो और सूचनाएं हासिल कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed