फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan Foreign Minister Said No intention to cede Katchatheevu island News In Hindi

Kachchativu Island: कच्चातिवु द्वीप को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज, श्रीलंका ने साफ किया रुख; जानें क्या कहा

Fri, 04 Jul 2025 02:32 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 02:32 PM IST
सार

कच्चातिवु द्विप को लेकर एक बार फिर ूबयानबाजी तेज हो गई है। जहां अब श्रीलंका ने साफ कहा है कि कच्चातिवु द्वीप छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। मामले में श्रीलंकाई विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने इसे भारत की राजनीतिक पार्टियों के बीच का मामला बताया। 

विज्ञापन
Sri Lankan Foreign Minister Said No intention to cede Katchatheevu island News In Hindi
श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ - फोटो : ANI

विस्तार

कच्चातिवु द्विप को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने अपना इरादा स्पष्ट कर दिया कि किसी भी स्तर पर श्रीलंका का इरादा कच्चातिवु द्वीप छोड़ने का नहीं है। मामले में बातचीत के दौरान श्रीलंकाई विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने कहा है कि देश का कोई इरादा कच्चातिवु द्वीप छोड़ने का नहीं है। साथ ही उन्होंने भारत में इस मामले में चल रहे सियासी उठापटक को केवल भारतीय राजनीतिक पार्टियों के बीच का मामला बताया है।

विज्ञापन

कूटनीतिक माध्यम से मामले को सुलझाने पर जोर
एक टीवी इंटरव्यू में बातचीत के दौरान श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे पास इस मामले को सुलझाने के लिए कूटनीतिक माध्यम खुले हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि कच्चातिवु जो कि अंतरराष्ट्रीय कानून से श्रीलंका का हिस्सा है, उसे हम कभी नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि कच्चातिवु एक निर्जन द्वीप है, जिसे 1974 में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने समुद्री समझौते के तहत श्रीलंका को सौंपा था। 1976 के एक अन्य समझौते के तहत दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के विशेष आर्थिक क्षेत्रों में मछली पकड़ने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Katchatheevu: क्या है कच्चातिवु की कहानी, इंदिरा सरकार ने इसे श्रीलंका को क्यों दिया था, द्वीप का महत्व कितना?

विज्ञापन
विज्ञापन

मछुवारे विवाद पर भी बोले हेराथ
हेराथ ने कहा कि भारतीय मछुआरे श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में आकर मछली पकड़ते हैं, जिससे वहां की समुद्री संसाधनों को नुकसान होता है और समुद्री पौधों को भी हानि पहुंचती है।  साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमें पता है कि भारत की केंद्र सरकार लगातार श्रीलंका के पानी में अवैध मछली पकड़ने के पक्ष में नहीं है।


ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव पर दागीं 550 मिसाइलें और ड्रोन; गूंजती रही धमाकों की आवाज

भारत-श्रीलंका मछुआरा विवाद
भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का विवाद पुराना और संवेदनशील है। कई बार श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर पल्क जलडमरूमध्य में गोलीबारी की है और अवैध प्रवेश के आरोप में उनकी नौकाएं जब्त की हैं। मामले में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हाल ही में कहा था कि यह विवाद 1975 में लागू आपातकाल के दौरान हुए समझौतों की वजह से है, जिसके तहत कुछ क्षेत्रों में मछुआरों के अधिकार सीमित किए गए थे। इस विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन मुद्दा अभी भी दोनों पक्षों के लिए चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed