फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan election commission to announce presidential poll date by July end

Sri Lanka: श्रीलंका में जुलाई के अंत में होगी राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा, शुरू हुईं तैयारियां

Sun, 07 Jul 2024 05:04 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 07 Jul 2024 05:04 PM IST
सार

Sri Lanka: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। चुनाव आयोग के अध्यक्ष आर एम ए एल रत्नायके ने बताया कि 17 जुलाई के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
Sri Lankan election commission to announce presidential poll date by July end
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। द्वीप राष्ट्र के चुनाव आयोग ने कहा है कि इस महीने के अंत में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग के अध्यक्ष आर एम ए एल रत्नायके ने बताया कि 17 जुलाई के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए चुनाव आयोग को कानूनी रूप से सभी शक्तियां दीं गईं हैं। इससे पहले मई में चुनाव आयोग ने कहा था कि 17 सितंबर से 16 अक्तूबर के बीच श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव हो सकते हैं। 

विज्ञापन


17 करोड़ से अधिक लोग करेंगे मतदान
चुनाव आयोग के अध्यक्ष रत्नायके ने आगे बताया कि आयोग द्वारा फिलहाल 2024 के चुनावी रजिस्टर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चुनावी रजिस्टर ही चुनाव का आधार होगा। उनके अनुसार 17 करोड़ से अधिक लोग चुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें कि श्रीलंका में चुनाव को लेकर सोमवार को शीर्ष अदालत में सुनवाई होनी है। इससे ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग के अध्यक्ष का बयान सामने आया है। पिछले सप्ताह एक व्यक्ति ने अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका में अदालत से चुनाव पर रोक लगाने की अपील की गई थी।  कहा गया था कि जब तक संविधान में अनुच्छेद 30(2) और 82 के तहत राष्ट्रपति पद के कार्यकाल पर स्पष्टता नहीं दी जाती, तब तक चुनाव पर रोक लगाई जाए। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पांच न्यायाधीशों की पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन

 

क्या है मामला?
श्रीलंका के संविधान के 19वें संशोधन में अनुच्छेद 30(2) के तहत राष्ट्रपति के कार्यकाल को छह से पांच साल तक के लिए सीमित कर दिया था। उधर, 82वें संशोधन के अनुसार, जनमत संग्रह के माध्यम से राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल तक बढ़ाया जा सकता है। इस वजह से याचिकाकर्ता ने राष्ट्रपति के कार्यकाल पर स्पष्टता की मांग की है। इस बीच, विपक्ष ने राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे पर आरोप लगाया है कि उन्हें हार के डर सता रहा है। इसलिए विक्रमसिंघे, चुनाव टालने और राष्ट्रपति पद पर बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह स्पष्ट कर दिया था कि पूर्व में तय की गई योजना के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed