फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan Court lifts ban on flight of Aeroflot Plane as Russia expresses anger over incident news in hindi

Aeroflot Airline: श्रीलंका की अदालत ने एयरोफ्लोट विमान के उड़ान भरने पर लगी रोक हटाई, रूस ने जब्ती पर जताई थी नाराजगी

Mon, 06 Jun 2022 05:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 06 Jun 2022 05:50 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि कोलंबो से उड़ान भरने के लिए अब विमान स्वतंत्र है। अदालत ने दो जून को मामले में सुनवाई की तारीख 16 जून तय करते हुए आदेश जारी किया था।

विज्ञापन
Sri Lankan Court lifts ban on flight of Aeroflot Plane as Russia expresses anger over incident news in hindi
एयरोफ्लोट का विमान। - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंका की एक अदालत ने सोमवार को कब्जे में लिए गए एयरोफ्लोट विमान के कोलंबो छोड़ने पर रोक से जुड़े आदेश को रद्द कर दिया। इसके बाद रूसी कंपनी के विमान के मॉस्को जाने का रास्ता साफ हो गया। श्रीलंका की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ‘कोलंबो कमर्शियल हाईकोर्ट’ ने श्रीलंकाई अटॉर्नी जनरल द्वारा दाखिल एक प्रस्ताव पर विचार किया और पिछले आदेश को निलंबित कर दिया, जिसके कारण एयरोफ्लोट विमान को देश छोड़ने से रोका गया था।
विज्ञापन


‘कोलंबो कमर्शियल हाईकोर्ट’ के न्यायाधीश हर्ष सेतुंगा की उपस्थिति में प्रस्ताव पर विचार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोलंबो से उड़ान भरने के लिए अब विमान स्वतंत्र है। अदालत ने दो जून को मामले में सुनवाई की तारीख 16 जून तय करते हुए आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


एयरबर ए330-343 विमान को कोलंबो के भंडारनाइके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 191 यात्रियों और चालक दल के 13 सदस्यों को लेकर दो जून को उड़ान भरनी थी, लेकिन उसे ऐसा नहीं करने दिया गया, क्योंकि विमान पर मालिकाना हक रखने वाली आयरलैंड की सेलेस्टियल एविएशन ने एयरोफ्लोट के खिलाफ लंदन में विमान के पट्टे पर लंबित मध्यस्थता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने यहां हालांकि कहा कि एयरोफ्लोट और सेलेस्टियन एविएशन के बीच विवाद विशुद्ध रूप से वाणिज्यिक प्रकृति का था, जिसे उक्त दोनों पक्षों के बीच निपटाया जाना चाहिए और इसमें देश की कोई भागीदारी नहीं होनी चाहिए। नाराज रूसी सरकार ने हालांकि स्पष्टीकरण के लिए मॉस्को में श्रीलंकाई राजदूत को तलब किया।


विमान पर मालिकाना हक रखने वाले कंपनी ने अदालत में दलील दी कि मार्च में विमान का पट्टा खत्म होने के बाद एयरोफ्लोट को विमान का परिचालन नहीं करने के लिए कहा गया था। बावजदू इसके एयरोफ्लोट ने मॉस्को और कोलंबो के बीच विमानों का परिचालन जारी रखा। रूस ने श्रीलंका के लिए एयरोफ्लोट उड़ानें रद्द कर दी हैं और रूसी पर्यटकों को स्वदेश लौटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed