फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka to ban burqas close over 1000 Islamic schools

श्रीलंका का बड़ा फैसला: बुर्के पर लगेगी रोक, बंद होंगे मदरसे

Sun, 14 Mar 2021 06:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: देव कश्यप Updated Sun, 14 Mar 2021 06:01 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka to ban burqas close over 1000 Islamic schools
श्रीलंका में लगेगी बुर्के पर रोक - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बुर्के पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। एक हजार से ज्यादा मदरसों व इस्लामिक स्कूलों को भी बंद किया जाएगा। श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री शरथ वीरासेकरा ने बढ़ते कट्टरपंथ की निशानी बताते हुए इस फैसले की जरूरत बताई है।

विज्ञापन


मंत्री वीरासेकरा ने बताया, कैबिनेट की सहमति के लिए उन्होंने  विधेयक पर दस्तखत किए हैं। विधेयक में राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार बनाते हुए मुस्लिम महिलाओं के पूरे चेहरे को ढंकने पर रोक लगाने की मंजूरी मांगी गई है। कैबिनेट की मुहर के बाद संसद कानून बना सकती है।
विज्ञापन


वीरासेकरा ने कहा, शुरुआती दौर में देश में मुस्लिम लड़कियों व महिलाओं ने कभी बुर्का नहीं पहना। बीते सालों में इसका चलन तेजी से बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह बढ़ता धार्मिक कट्टरपंथ है। लिहाजा, इस पर रोक लाजिमी है। गौरतलब है कि कई देश बीते दिनों बुर्के पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। हाल ही में, स्विट्जरलैंड ने भी जनमत संग्रह कर बुर्का पहनने पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसे उड़ा रहे शिक्षा नीति का मजाक
मंत्री वीरासेकरा के मुताबिक, जिन एक हजार मदरसों व इस्लामिक स्कूलों पर रोक का प्रस्ताव है, वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मखौल उड़ा रहे हैं। किसी को कुछ भी पढ़ाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।


बौद्ध बहुल श्रीलंका में 2019 में चर्च व होटलों पर हमले के बाद भी बुर्का पहनने पर अस्थायी पाबंदी लगी थी। बीते साल कोरोना में जान गंवाने वाले मुस्लिमों को सरकार ने दफनाने के बजाय जलाने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में पाबंदी हटा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed