फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka new President Gotabaya Rajapaksa names his brother Mahinda Rajapaksa as Prime Minister

महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, पहले रह चुके हैं राष्ट्रपति

Thu, 21 Nov 2019 02:04 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: अमित कुमार Updated Thu, 21 Nov 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka new President Gotabaya Rajapaksa names his brother Mahinda Rajapaksa as Prime Minister
राजपक्षे और उनके छोटे भाई - फोटो : Twitter

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बड़े भाई महिन्दा राजपक्षे आज देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। गोताबाया राजपक्षे ने बुधवार को अपने बड़े भाई और पूर्व राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को फिर से पीएम बनाने का फैसला किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन



महिंदा राजपक्षे 2005 से 2015 के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। उनके शासनकाल में गोताबाया के हाथों में रक्षा विभाग की कमान थी। वह दो बार प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। पेशे से वकील महिंदा राजपक्षे 1970 में पहली बार श्रीलंका की संसद के लिए चुने गए थे। पहली बार वह 2004 में प्रधानमंत्री चुने गए, लेकिन अगले ही साल वह राष्ट्रपति पद तक पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पिछले साल 26 अक्तूबर 2018 को उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने प्रधानमंत्री चुना। मगर कुछ ही महीनों में उन्हें पद गंवाना पड़ा। 


राजपक्षे का साल 2015 तक श्रीलंका की राजनीति पर दबदबा था। उनके पश्चिमी देशों के साथ संबंध अच्छे नहीं माने जाते हैं। इसकी वजह श्रीलंका में साल 2009 में खत्म हुए गृहयुद्ध के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप हैं। 

श्रीलंका सरकार, सेना और अलगावदी तमिल टाइगर दोनों पर ही मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगे थे। श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान हज़ारों आम लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed