फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka extended the emergency period, Sri Lankan President Maithripala Sirisena Announced

आपातकाल की समयावधि बढ़ाकर श्रीलंका ने दुनिया को चौंकाया

Sat, 22 Jun 2019 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Jun 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka extended the emergency period, Sri Lankan President Maithripala Sirisena Announced
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने शनिवार को आपातकाल की समयावधि बढ़ाकर देश और दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा को देखते हुए ऐसा कदम उठाया है। उनके इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। मैत्रीपाला सिरिसेना के मुताबिक आपातकाल की इस अवधि को बढ़ाने के पीछे उनका मुख्य मकसद सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों को लागू करना है। आपको बता दें कि श्रीलंका में ईस्टर रविवार को हुए धमाकों के बाद सुरक्षा कारणों के चलते आपातकाल घोषित किया गया था। इन धमाकों में 258 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन


अप्रैल में ईस्टर रविवार को तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में हुए सिलसिलेवार धमकों से श्रीलंका दहल उठा था। इस घटना ने पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित किया था। धमाकों में 258 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में 10 महिलाओं सहित 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद देश की सुरक्षा और हमले के बाद बने हालतों पर काबू पाने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा कर दी थी। मई के अंत में सिरिसेना ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, अमेरिका और यूरोपीय राज्यों के राजनायिकों को बताया था कि सुरक्षा स्थिति ‘‘99 प्रतिशत सामान्य हो गई है’’ और वह 22 जून तक आपातकाल हटा लेंगे। लेकिन शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति ने देश की सुरक्षा को लेकर अपने फैसले से सबको चौंका दिया। उन्होंने देश में आपातकाल की अवधि खत्म करने के बजाय बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


उनके इस फैसले के पीछे आतंकवादियों और संदिग्धों पर कार्रवाई जारी रखने की वजह मानी जा रही है। क्योंकि पुलिस और सुरक्षा बलों को व्यापक अधिकार देने वाला यह कानून शनिवार को समाप्त होने वाला था। अपने फैसले को सुनाते हुए मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा कि उनका मानना है कि देश में ‘‘सार्वजनिक आपातकाल’’ था और वह आपातकाल की स्थिति को बढ़ाते हुए सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों को लागू कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राष्ट्रपति के इस फैसले पर कोई सरकारी बयान जारी नहीं हुआ है। देश की राजधानी में सुरक्षा पहले जैसी ही बनी हुई है। आपातकाल की अवधि एक महीने ही हो सकती है, इसके लिए भी दस दिनों के अंदर ही संसद को इस पर अपनी मुहर लगानी होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed