फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka cabinet Minister said Strong relations with India is important for development

श्रीलंका: ‘भारत के साथ मजबूत रिश्ते विकास के लिए महत्वपूर्ण’ श्रीलंकाई मंत्री बोले- आर्थिक लाभ की संभावनाएं

Thu, 27 Jul 2023 03:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 03:00 AM IST
सार

श्रीलंकाई विदेश राज्य मंत्री ठरका बालासूर्या ने कहा कि श्रीलंका के लिए भारत के साथ घनिष्ठता काफी महत्वपूर्ण है। इससे श्रीलंका के विकास को मजबूती मिलेगी। निवेश के साथ-साथ विकास परियोजनाओं के मामले में भी दोनों देशों के बीच लाभप्रद पहलू हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka cabinet Minister said Strong relations with India is important for development
ठरका बालासूर्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्रीलंका के विदेश राज्य मंत्री ने भारत के साथ रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे करीबी रिश्ते हैं। भारत के साथ मजबूत रिश्ते विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इससे देश के बेहतर भविष्य को सहायता मिलेगी। 

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों की संभावनाएं

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की भारत यात्रा पर श्रीलंकाई विदेश राज्य मंत्री ठरका बालासूर्या ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कई गणमान्यों के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। पड़ोसी देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए संभावनाएं हैं। दोनों देशों के बीच सीधी नौका सेवा के साथ-साथ जाफना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुधार पर भी चर्चा चल रही है।

विज्ञापन

दोनों देशों ने विकास के कई पहलुओं पर की चर्चा
बालासूर्या ने कहा कि श्रीलंका के लिए भारत के साथ घनिष्ठता काफी महत्वपूर्ण है। इससे श्रीलंका के विकास को मजबूती मिलेगी। निवेश के साथ-साथ विकास परियोजनाओं के मामले में भी दोनों देशों के बीच लाभप्रद पहलू हैं। हम अगर भारत के साथ बातचीत करके पहले से मौजूद बंदरगाहों का विस्तार करें तो हमें आर्थिक लाभ मिल सकता है। श्रीलंका को ऊर्जा का केंद्र बनाने पर बातचीत चल रही है। श्रीलंका में पवन, सौर और हरित ऊर्जा का कैसे विकास किया जाए, इसपर भी चर्चा की जाएगी। श्रीलंका ने त्रिंकोमाली ऑयल टैंक कॉम्प्लेक्स के आधुनिकीकरण और दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर भारत के साथ चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने विदेश नीति को सराहा
राष्ट्रपति की तारीफ करते हुए बालासूर्या ने कहा कि विक्रमसिंघे के नेतृत्व में सभी देशों के साथ उनके मजबूत सहयोग के कारण श्रीलंका को भविष्य में काफी फायदा होगा। गुटनिरपेक्ष विदेश नीति से लाभ होगा। पहले की कुछ सरकारों पर चीन के साथ घनिष्ठता का आरोप लगा तो कुछ सरकारों पर पश्चिमी देशों के साथ घनिष्ठता का आरोप लगा। लेकिन विक्रमसिंघे की विदेश नीतियों के कारण अबतक ऐसे आरोप नहीं लग सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed