फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Speculation that the US Vice President Kamala Harris could visit Nepal this year

नेपाल: अमेरिका से बढ़ती निटकता, उच्चस्तरीय दल के काठमांडो आने का कार्यक्रम तय

Sat, 30 Apr 2022 02:23 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 30 Apr 2022 02:23 PM IST
सार

खबरों के मुताबिक पहले उजरा जेया का मई के पहले हफ्ते में ही नेपाल आने का कार्यक्रम बनाया गया था। लेकिन इस समय नेपाल में स्थानीय चुनाव की सरगर्मी को देखते हुए इसे दो हफ्ते टाल दिया गया। नेपाल में स्थानीय चुनावों के लिए मतदान 13 को होगा...

विज्ञापन
Speculation that the US Vice President Kamala Harris could visit Nepal this year
अमेरिकी दल के साथ शेर बहादुर हेउबा - फोटो : Agency

विस्तार

नेपाल की अमेरिका से बढ़ रही निकटता के सिलसिले में अब अगला यह एलान हुआ है कि अमेरिका की नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र, और मानव अधिकार उपमंत्री उजरा जेया 20 से 22 मई तक नेपाल की यात्रा करेंगी। पिछले हफ्ते अमेरिका सांसदों के एक दल ने नेपाल की यात्रा की थी। पर्यवेक्षकों ने ध्यान दिलाया है कि हाल में नेपाल के अमेरिकी संस्था मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) से 50 करोड़ डॉलर की सहायता स्वीकार कर लेने के बाद से दोनों पक्षों में संपर्क और संवाद में खासी तेजी आ गई है।

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक पहले उजरा जेया का मई के पहले हफ्ते में ही नेपाल आने का कार्यक्रम बनाया गया था। लेकिन इस समय नेपाल में स्थानीय चुनाव की सरगर्मी को देखते हुए इसे दो हफ्ते टाल दिया गया। नेपाल में स्थानीय चुनावों के लिए मतदान 13 को होगा।

विज्ञापन

2012 में आया था अमेरिकी दल

नेपाल और अमेरिका के सरकारी अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि अपनी यात्रा के दौरान उजरा जेया प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री नारायण खड़का से मिलेंगी। नेपाली मीडिया के मुताबिक जेया एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगी। एक दशक बाद इतना उच्चस्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल नेपाल आने वाला है। इसके पहले 2012 में अमेरिकी उपमंत्रियों वेंडी शेरमन और मारिया ओटेरो ने नेपाल की यात्रा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी तौर पर बताया गया है कि अमेरिकी अधिकारियों की लगातार हो रही नेपाल यात्रा का कारण नेपाल और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंध बनने की 75वीं सालगिरह है। दोनों देश इस मौके को खास अहमियत दे रहे हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सेवा लमसाल ने कहा है- ‘यह नेपाल-अमेरिका के बीच राजनयिक संबंध बनने की 75वीं सालगिरह है। इसलिए हम उच्चस्तरीय यात्राओं का कार्यक्रम बना रहे हैं।’ इसके ठीक पहले काठमांडू स्थित अमेरिकी राजदूत ने विदेश मंत्री नारायण खड़का से मुलाकात की थी।

बीते 22 अप्रैल को अमेरिकी सीनेटर क्रिस्टीन गिलिब्रांड के नेतृत्व में अमेरिकी सांसदों का दल आया था। इसमें अमेरिका के दोनों प्रमुख दलों के सांसद शामिल थे। इस दल ने यहां प्रधानमंत्री देउबा से खास मुलाकात की। साथ ही अमेरिकी सांसदों ने विपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भी बातचीत की। लेकिन पर्यवेक्षकों ने यहां इस बात पर गौर किया कि इस दल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) के नेता पुष्प कमल दहल से मुलाकात नहीं की।

तिब्बती शरणार्थियों पर भी नजर

उजरा जेया तिब्बत मामलों में अमेरिका सरकार की स्पेशल कोऑर्डिनेटर भी हैं। अमेरिका नेपाल में रहने वाले तिब्बती शरणार्थियों की स्थिति को लेकर चिंता जताता रहा है। नेपाल में तकरीबन दस हजार तिब्बती शरणार्थी हैं। इन शरणार्थियों पर चीन की भी नजर रही है। चीन कई बार इनके बीच तिब्बती आजादी के समर्थकों की गतिविधियों को लेकर चिंता जा चुका है। अब अमेरिकी अधिकारी की नेपाल यात्रा से ये मामला और सुलग सकता है।



अखबार काठमांडू पोस्ट के मुताबिक जिस तेजी से नेपाल और अमेरिका के बीच निकटता बढ़ रही है, उसे देखते हुए पूरी संभावना है कि इसी वर्ष प्रधानमंत्री देउबा अमेरिका जाएंगे। उधर अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के नेपाल यात्रा करने की अटकलें भी तेज हो गई हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed