फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   special court in Pakistan grants interim bail to Imran Khan in false affidavits case

Pakistan: विशेष अदालत ने दी पूर्व पीएम इमरान खान को राहत, गलत हलफनामा मामले में मिली अंतरिम जमानत

Mon, 17 Oct 2022 05:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 17 Oct 2022 05:49 PM IST
सार

संघीय जांच एजेंसी एफआईए ने बीते सप्ताह इमरान खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया था। एफआईए की एफआईआर के मुताबिक, वूटन क्रिकेट लिमिटेड के मालिक आरिफ मसूद नकवी ने खान की पार्टी के नाम से पंजीकृत बैंक खाते में गलत तरीके से पैसा ट्रांसफर किया था।

विज्ञापन
special court in Pakistan grants interim bail to Imran Khan in false affidavits case
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की एक विशेष अदालत से पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। अवैध धन के संबंध में गलत हलफनामा मामले में अदालत ने उन्हें सोमवार को अंतरिम जमानत दी। वे 31 अक्तूबर तक अंतरिम जमानत पर हैं। गौरतलब है कि उनके और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में कथित तौर पर एक अवैध धन के संबंध में गलत हलफनामा दाखिल करने के मामला दर्ज किया गया था।  

विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी एफआईए ने बीते सप्ताह इमरान खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया था। एफआईए की एफआईआर के मुताबिक, वूटन क्रिकेट लिमिटेड के मालिक आरिफ मसूद नकवी ने खान की पार्टी के नाम से पंजीकृत बैंक खाते में गलत तरीके से पैसा ट्रांसफर किया था। इस मामले में पूर्व पीएम इमरान खान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। जहां न्यायाधीश राजा आसिफ महमूद ने दलीलें सुनने के बाद 100,000 पाकिस्तानी रुपये के ज़मानत बांड भरने और 31 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत के आदेश दिए। सुनवाई के दौरान इमरान खान और अन्य नेताओं ने किसी भी गलत काम से इनकार करते हुए दावा किया कि पीटीआई को मिले रुपये विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानियों से चंदे के रूप में मिले थे। इस मामले में इमरान खान के अलावा सरदार अजहर तारिक खान, सैफुल्ला खान न्याजी, सैयद यूनुस अली रजा, आमेर महमूद कियानी, तारिक रहीम शेख, तारिक शफी, फैसल मकबूल शेख, हामिद जमान और मंजूर अहमद चौधरी को भी आरोपी बनाया गया था। वहीं, एफआईए ने दो आरोपियों सैफुल्ला खान न्याजी और हामिद जमान को पहले ही हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पीएम पद से हटाए जाने के बाद से इमरान खान विभिन्न मामलों का सामना कर रहे हैं। इन मामलों को वे मौजूदा सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध लेने का हिस्सा बताते रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed