{"_id":"69d3eec8e1071a7461001ab6","slug":"speaking-on-iran-trump-says-entire-country-could-be-wiped-out-a-single-night-that-night-could-be-tonight-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran-US War: ट्रंप की खुली चेतावनी- ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं, वह रात कल हो सकती है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran-US War: ट्रंप की खुली चेतावनी- ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं, वह रात कल हो सकती है
Mon, 06 Apr 2026 11:05 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:05 PM IST
सार
Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर ईरान को एक रात में ही तबाह कर देने की खौफनाक चेतावनी दी और कहा कि यह रात कल भी हो सकती है। ट्रंप ने क्या कुछ कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अब तक की सबसे डरावनी चेतावनी दी। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास इतनी सैन्य शक्ति है कि वह सिर्फ एक रात में पूरे ईरान को जड़ से मिटा सकता है। उन्होंने कहा वह रात कल भी हो सकती है। ट्रंप के इस बयान ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है।
मीडिया वार्ता के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य मिशन की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने अपने एक पायलट को बचाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। यह पायलट ईरान के अंदर यानी दुश्मन के इलाके में गिर गया था। वहां हालात बहुत ही ज्यादा खतरनाक थे। इस जांबाज पायलट को सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका ने अपने 200 सैनिकों को मिशन पर लगाया था। इस पूरे ऑपरेशन में 21 अमेरिकी विमानों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें: Donald Trump: 'एक पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने भेजे 155 विमान', ट्रंप ने दुनिया को बताई रेस्क्यू मिशन की कहानी
विज्ञापन
उन्होंने बताया, बचाव अभियान के दौरान अमेरिकी विमानों पर बहुत करीब से भारी गोलीबारी की गई। इसके बावजूद अमेरिकी सैनिकों ने पीछे हटने के बजाय पूरी ताकत से मुकाबला किया और अपने साथी को बचा लिया। ट्रंप ने बताया कि सेना ने अपने ही एक विमान को खुद धमाका करके नष्ट कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि अमेरिका की गुप्त तकनीक ईरान के हाथ न लग सके। ट्रंप ने अमेरिकी सेना के इस शौर्य और साहस की जमकर तारीफ की और इसे एक अद्भुत काम बताया।
इस सफल मिशन के बीच ट्रंप एक बात को लेकर बहुत गुस्से में दिखे। उन्होंने दावा किया कि इस बेहद संवेदनशील मिशन की जानकारी किसी ने पहले ही लीक कर दी थी। ट्रंप ने कहा कि इस तरह की जानकारी का बाहर आना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इस मामले की कड़ी जांच के आदेश दिए हैं ताकि उस व्यक्ति या नेटवर्क को पकड़ा जा सके। उन्होंने साफ कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ट्रंप ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के काम को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन की सफलता में सीआईए ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन