फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain leader Pedro Sánchez sticks by decision to break with NATO on spending despite Trump tariff threats

NATO: 'स्पेन दोस्तों के लिए दोस्ताना'; सांचेज का रक्षा खर्च बढ़ाने से इनकार; ट्रंप की धमकियों को किया अनदेखा

Fri, 27 Jun 2025 12:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 12:27 AM IST
सार

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद रक्षा खर्च बढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने नाटो शिखर सम्मेलन में साफ कह दिया कि उनका देश रक्षा पर ज्यादा खर्च नहीं करेगा। 

विज्ञापन
Spain leader Pedro Sánchez sticks by decision to break with NATO on spending despite Trump tariff threats
पेड्रो सांचेज - फोटो : X/@sanchezcastejon

विस्तार

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस सप्ताह नाटो शिखर सम्मेलन में यह साफ कह दिया कि उनका देश रक्षा पर ज्यादा खर्च नहीं करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही टैरिफ लगाने की धमकी दी हो, लेकिन सांचेज अपने फैसले पर कायम हैं।

विज्ञापन


सांचेज ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को ट्रंप की बातों का जवाब देते हुए कहा कि यूरोप की व्यापार नीति स्पेन नहीं, बल्कि यूरोपीय आयोग तय करता है। उन्होंने कहा, 'व्यापार की नीति ब्रुसेल्स से बनती है। स्पेन एक खुला देश है। यह एक ऐसा देश है जो अपने दोस्तों के लिए दोस्ताना है। हम अमेरिका को स्पेन का दोस्त मानते हैं।'
विज्ञापन


रक्षा खर्च को जीडीपी का 5 फीसदी बढ़ाने पर सहमत हुए सदस्य देश
बुधवार को सैन्य गठबंधन के शिखर सम्मेलन में, सदस्य देशों ने अपने रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5 फीसदी तक बढ़ाने पर सहमति जताई, लेकिन सांचेज ने इसके लिए छूट ले ली। उन्होंने कहा कि स्पेन सिर्फ 2.1 फीसदी खर्च करेगा, जो पर्याप्त और व्यावहारिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: पेंटागन ने ईरान पर हमलों की सैन्य रणनीति और प्रभाव की जानकारी दी, कहा- ऐतिहासिक रूप से सफल हमला था

थोड़ी सी मुफ्त की सवारी चाहता है स्पेन: ट्रंप
शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप ने स्पेन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि स्पेन थोड़ी सी मुफ्त सवारी चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को व्यापार में टैरिफ लगाकर इसकी भरपाई करनी होगी। इस मुद्दे पर यूरोपीय नेताओं के बीच बृहस्पतिवार को चर्चा हुई। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने कहा, 'ट्रंप क्या कहना चाहते हैं, यह समझना हमेशा आसान नहीं होता। वे स्पेन पर अलग से टैक्स कैसे लगाएंगे, यह भी एक रहस्य है। शायद कुछ खास उत्पादों पर होगा। हमें इंतज़ार करना होगा।'

अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्पेन का कदम सांचेज के लिए कठिन क्षण
अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्पेन का कदम सांचेज के लिए एक कठिन क्षण में आया है, क्योंकि उनके कुछ करीबी लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, और इस वजह से कुछ वामपंथी सहयोगी समय से पहले चुनाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन सांचेज ने इनकार किया है। राजनीतिक विश्लेषक मोंटसेराट ने कहा, 'जैसे ट्रंप नाटक करते हैं, वैसे ही सांचेज भी जवाब दे रहे हैं। वे 5 फीसदी खर्च का विरोध करके अपने वामपंथी साथियों को भी इशारा कर रहे हैं कि वे पूरी तरह झुके नहीं हैं।'


ये भी पढ़ें: Axiom-4: शुभांशु के साथ अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा 'जॉय', बेटे से है खास रिश्ता; इस परंपरा का हिस्सा

पिछले साल स्पेन ने सबसे कम रक्षा खर्च किया
गठबंधन के अनुमान के अनुसार, पिछले साल स्पेन ने नाटो देशों में सबसे कम रक्षा खर्च किया था- जीडीपी का सिर्फ 1.28 फीसदी। इस साल अप्रैल में सांचेज ने कहा था कि यह खर्च 2 फीसदी तक होगा, लेकिन कुछ वामपंथी नेताओं ने इसकी भी आलोचना की। 

सांचेज का नाटो खर्च से अलग हटना गलत: गारमेन्डी
बृहस्पतिवार को स्पैनिश कॉन्फेडरेशन ऑफ बिजनेस ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष एंटोनियो गारमेन्डी ने कहा कि सांचेज का नाटो खर्च से अलग हटना गलत है। उन्होंने कहा, 'हमें अपने दोस्तों के साथ चलना चाहिए। अगर हम अलग चलते हैं तो हमें दंड झेलना पड़ सकता है।' गारमेन्डी ने कहा कि स्पेन यूरोपीय संघ का हिस्सा होते हुए भी टैरिफ का शिकार हो सकता है, जिससे इसके कमजोर उद्योगों को नुकसान हो सकता है- खासकर इस्पात, कार और जैतून के तेल के क्षेत्रों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'कुछ उद्योग हैं, जो प्रभावित हो सकते हैं, और हमें इसकी चिंता करनी चाहिए।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed