फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   SpaceX struggling with toilet problem in capsule before launch

अंतरिक्ष यात्रा: लॉन्च से पहले कैप्सूल में टॉयलेट की समस्या से जूझ रहा स्पेसएक्स, चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर भरनी है उड़ान

Wed, 27 Oct 2021 05:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, केप कैनावेरल
एजेंसी, केप कैनावेरल Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Oct 2021 05:02 AM IST
सार

फिलहाल, नासा और कंपनी दोनों यह तय करने में लगे हैं कि रविवार को जाने वाले कैप्सूल में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। स्पेसएक्स ने यूरिन-फ्लशिंग ट्यूब को वेल्डे कर दिया है।

विज्ञापन
SpaceX struggling with toilet problem in capsule before launch
SpaceX Crew-3 Astronauts - फोटो : Twitter@NASA

विस्तार

केनेडी स्पेस सेंटर से चार अंतरिक्ष यात्रियों  को लेकर रविवार को होने वाले लॉन्च से पहले स्पेसएक्स अपने कैप्सूल में टॉयलेट की समस्या से जूझ रहा है। नासा के लिए काम कर चुके स्पेसएक्स के उपाध्यक्ष विलियम गेर्स्टनमेयर ने बताया कि पिछले महीने स्पेसएक्स की पहली निजी उड़ान के दौरान टॉयलेट के एक ट्यूब से कैप्सूल में पेशाब फैल गया था।

विज्ञापन


फिलहाल, नासा और कंपनी दोनों यह तय करने में लगे हैं कि रविवार को जाने वाले कैप्सूल में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। स्पेसएक्स ने यूरिन-फ्लशिंग ट्यूब को वेल्डे कर दिया है। कैप्सूल के अमेरिकी और जर्मनी के क्रू ने इसका नाम एंड्यूरेंस रखा है।
विज्ञापन


गेरस्टेनमेयर ने बताया कि इस कैप्सूल का टॉयलेट स्टोरेज ड्रैगन कैप्सूल की तुलना में कम है। क्योंकि, चारों अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल में सिर्फ एक दिन बिताएंगे, इसके बाद वे इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (आईएसएस) में चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेरस्टेनमेयर ने बताया कि स्पेसएक्स पहले ही अंतरिक्ष में मौजूद एक अन्य कैप्सूल के संबंध में भी यह सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण कर रहा है कि पिछले छह महीनों के दौरान उसमें लीक हुए तरल से कहीं कैप्सूल कमजोर तो नहीं हुआ है, ताकि अगले महीने पृथ्वी पर वापसी के दौरान कोई संरचनात्मक क्षति अंतरिक्ष यात्रियों को खतरे में न डाले। इस बीच, एक जर्मन और तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को ह्यूस्टन से केनेडी स्पेस सेंटर पहुंचे, वे छह महीने अंतरिक्ष में बिताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed