फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX Jared Isaacman Partnerships for three more space mission Anna Menon to be in new space mission

स्पेसएक्स: अरबपति इसाकमैन ने तीन और क्रू उड़ानों के लिए की साझेदारी, नए अंतरिक्ष मिशन में अन्ना मेनन भी चालक दल में शामिल होंगी

Wed, 16 Feb 2022 01:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लॉस एंजिलिस।
एजेंसी, लॉस एंजिलिस। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Feb 2022 01:16 AM IST
सार

स्पेसएक्स के साथ इसाकमैन का नया पोलारिस मिशन इस साल की चौथी तिमाही में अपना पहला चार सदस्यीय दल लांच करेगा। मिशन का लक्ष्य नई कक्षीय ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाने के साथ दुनिया के पहले वाणिज्यिक स्पेसवॉक की सुविधा देना भी होगा।

विज्ञापन
SpaceX Jared Isaacman Partnerships for three more space mission Anna Menon to be in new space mission
स्पेसएक्स इंजीनियर अन्ना मेनन। - फोटो : Twitter

विस्तार

अरबपति ई-कॉमर्स मुगल जेरेड इसाकमैन ने कहा है कि उनकी योजना स्पेसएक्स प्रमुख एलन मस्क के साथ तीन और मिशनों को शुरू करने की है। ये मिशन नासा के मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम से इतर होंगे। इस नए अंतरिक्ष मिशन में स्पेसएक्स इंजीनियर अन्ना मेनन भी चालक दल में शामिल होंगी। वे पिछले साल दुनिया के पहले निजी अंतरिक्ष चालक दल की कमान संभाल चुकी हैं।

विज्ञापन


स्पेसएक्स के साथ इसाकमैन का नया पोलारिस मिशन इस साल की चौथी तिमाही में अपना पहला चार सदस्यीय दल लांच करेगा। मिशन का लक्ष्य नई कक्षीय ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाने के साथ दुनिया के पहले वाणिज्यिक स्पेसवॉक की सुविधा देना भी होगा। अन्ना मेनन स्पेसएक्स में लीड स्पेस ऑपरेशंस इंजीनियर हैं, जहां वे चालक दल ऑपरेशंस के विकास का प्रबंधन करती हैं। अमेरिकी कंपनी शिफ्ट 4 के संस्थापक और सीईओ इसाकमैन ने इंस्पिरेशन 4 मिशन की कमान संभाली थी।
विज्ञापन


अब उन्होंने पोलारिस प्रोग्राम की घोषणा की है, जो मानव अंतरिक्ष यान क्षमताओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अपनी तरह का पहला प्रयास है। मेनन मिशन स्पेशलिस्ट और मेडिकल ऑफिसर हैं। इसाकमैन के अलावा, चालक दल में मेनन, इसाकमैन की टीम के एक अनुभवी सदस्य स्कॉट पोटेट और स्पेसएक्स कर्मचारी सारा गिलिस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतवंशी अनिल मेनन की पत्नी हैं एना
अन्ना मेनन ने कई कार्गो और क्रू मिशनों के लिए काम किया है, जिनमें डेमो-2, क्रू-1, सीआरएस-22 और सीआरएस-23 शामिल हैं। स्पेसएक्स से पहले, उन्होंने नासा में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए बायोमेडिकल फ्लाइट कंट्रोलर के रूप में सात साल तक काम किया। वह भारतीय मूल के चिकित्सक अनिल मेनन की पत्नी हैं, जो अमेरिकी वायु सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, जिन्हें नासा ने पिछले साल दिसंबर में नौ अन्य लोगों के साथ भविष्य के मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed