फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea reports reports 116 reactivate cases of coronavirus which raise concerns as country controlling infections

दक्षिण कोरिया में ठीक हो चुके लोगों में फिर लौटा कोरोना वायरस, 116 संक्रमित

Tue, 14 Apr 2020 02:07 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 14 Apr 2020 02:07 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जो दोबारा कोरोना वायरस के संक्रमण में आ गए हैं। सोमवार तक यहां 116 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जो कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने के बाद दोबारा पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि इसी बीच अधिकारियों का कहना है कि वह वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू सख्त नियमों में जल्द ही नरमी ला सकते हैं।

विज्ञापन
South Korea reports reports 116 reactivate cases of coronavirus which raise concerns as country controlling infections
कोरोना वायरस की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

चीन से बाहर दक्षिण कोरिया में ही सबसे ज्यादा कोरोना वायरस तेजी से फैला था। हालांकि इसने जल्द ही संक्रमण पर काबू पा लिया। जिसके लिए दुनियाभर में उसकी तारीफ हो रही है। सोमवार को दक्षिण कोरिया में कोरोना के केवल 25 मामले सामने आए लेकिन रिएक्टिवेट (पुनरावृत्ति) मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच में जुटे हुए हैं कि मरीजों को दोबारा संक्रमण कैसे हो गया। इसी बीच कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक जोंग इन क्योंग का कहना है कि मरीजों के दोबारा संक्रमित होने की बजाए इस बात की आशंका है कि उनमें वायरस दोबारा एक्टिव हो गया होगा। दूसरे अधिकारियों ने जांच में खामी को इसके पीछे की वजह बताया है।
विज्ञापन


क्या दोबारा एक्टिव हुआ वायरस
कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक जोंग इन क्योंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके दोबारा संक्रमित होने की बजाए इस बात की संभावना ज्यादा है कि उनके शरीर में वायरस दोबारा रिएक्टिवेट हो गया होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि इस ट्रेंड के पीछे क्या है। इसकी जांच जारी है। लोगों में दोबारा संक्रमण होना अंतरराष्ट्रीय चिंता है क्योंकि कई देश इस उम्मीद में हैं कि संक्रमित लोग इस वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ भी चकराया, जांच में जुटा
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह ठीक होने के कुछ समय बाद रोगियों में फिर वायरस मिलने का अध्ययन करवा रहा है। संगठन के मुताबिक, यह नया रुझान है, इसे लेकर ज्यादा डाटा की जरूरत है। संगठन ने जांच के दौरान सैंपल लेने की प्रक्रिया में सावधानी बरतने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed