{"_id":"67ef4ed38c8657e88007677d","slug":"south-korea-president-yoon-suk-yeol-removed-from-office-over-ill-fated-declaration-of-martial-law-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: मार्शल लॉ लागू करने के लिए राष्ट्रपति यून सुक योल को पद से हटाया गया, संवैधानिक अदालत का फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: मार्शल लॉ लागू करने के लिए राष्ट्रपति यून सुक योल को पद से हटाया गया, संवैधानिक अदालत का फैसला
Fri, 04 Apr 2025 08:52 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:52 AM IST
सार
दुर्भावना से देश में मार्शल लॉ लगाने के आरोप में दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने राष्ट्रपति यून सुक योल को पद से हटाने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश के बाद यून सुक योल के विरोधियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
यून सुक योल, पूर्व दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक योल को पद से हटाने का आदेश दिया है। यून सुक योल पर देश में मार्शल लॉ लागू करने और संसद में सेना भेजने का आरोप है। इसके चलते दक्षिण कोरिया में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी। मार्शल लॉ लागू करने के चार महीने बाद शुक्रवार को संवैधानिक अदालत ने राष्ट्रपति को पद से हटाने का आदेश दिया।
दो महीने में दक्षिण कोरिया में होंगे चुनाव
विपक्ष द्वारा नियंत्रित नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई की थी। अब उसके तीन महीने बाद संवैधानिक अदालत ने सर्वसम्मति से राष्ट्रपति को पद से हटाने का फैसला दिया है। अब दक्षिण कोरिया को दो महीने के भीतर नए राष्ट्रपति को चुनना होगा और राष्ट्रीय चुनाव कराने होंगे। विभिन्न सर्वेक्षणों से पता चला है कि विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे म्यांग, देश का अगला राष्ट्रपति बनने की रेस में सबसे आगे हैं। जब संवैधानिक अदालत ने यून सुक योल को राष्ट्रपति पद से हटाने का फैसला सुनाया तो उस वक्त राजधानी सियोल में यून सुक योल के खिलाफ एक रैली आयोजित हो रही थी। जैसे ही अदालत ने यून सुक योल को पद से हटाने का फैसला सुनाया तो रैली में लोग खुशी से झूम उठे और नाचने लगे।
ये भी पढ़ें- साउथ कोरिया में बढ़ी सख्त बलात्कार कानून की मांग, 20 हजार लोगों ने किए साइन; किम सू ह्यून से क्या है कनेक्शन ?
विज्ञापन
योल पर मार्शल लॉ लगाने का आरोप
हालांकि बड़ी संख्या में लोग यून सुक योल का समर्थन भी कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में योल के समर्थन में रैलियां भी बढ़ सकती हैं। इससे देश में विभाजन बढ़ सकता है। राष्ट्रपति यून सुक योल ने बीते साल 3 दिसंबर को देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया था और सैंकड़ों सैनिकों और पुलिस अधिकारियों को नेशनल असेंबली भेज दिया था। यून सुक योल ने तर्क दिया कि उन्होंने सिर्फ सदन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसा किया था, लेकिन जांच के दौरान सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यून ने उन्हें विपक्षी सांसदों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया था ताकि वे यून के आदेश के खिलाफ मतदान न कर सकें। हालांकि विपक्षी सांसद किसी तरह सफल रहे और उन्होंने योल के आदेश के खिलाफ मतदान कर उसे रद्द करा दिया।
ये भी पढ़ें- South Korea: दक्षिण कोरिया में फिर बवाल, यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व सांसद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन