{"_id":"677325e0b14873efdd079202","slug":"south-korea-begins-investigation-into-plane-crash-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. कोरिया: विमान हादसे की जांच शुरू, कारणों का पता लगाने में जुटे अफसर; नए कार्यवाहक राष्ट्रपति ने ली बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
द. कोरिया: विमान हादसे की जांच शुरू, कारणों का पता लगाने में जुटे अफसर; नए कार्यवाहक राष्ट्रपति ने ली बैठक
Tue, 31 Dec 2024 04:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2024 04:29 AM IST
सार
कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने सोमवार को हादसे कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने परिवहन मंत्रालय को विमान संचालन प्रणालियों की आपातकालीन समीक्षा का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विमान हादसा
- फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया ने कई दशकों में हुए सबसे बड़े विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। अफसर हादसे का कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। रविवार को हुए हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस बीच, पर्यवेक्षक इस बात से चिंतित हैं कि द. कोरिया सरकार हादसे के बाद की स्थिति से किस तरह प्रभावी तरीके से निपटेगी, क्योंकि देश राष्ट्रपति यून सुक येओल व पीएम हान डक-सू के खिलाफ हाल में महाभियोग चलाने के प्रस्ताव से देश में सियासी संकट है।
विज्ञापन
कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने सोमवार को हादसे कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने परिवहन मंत्रालय को विमान संचालन प्रणालियों की आपातकालीन समीक्षा का आदेश दिया है। चोई उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री भी हैं।
विज्ञापन
जीवित बचे दोनों लोग सदमे में, हादसे के बारे में कुछ याद नहीं
हादसे में चालक दल के जो दो सदस्य जीवित बचे हैं और उन्हें हादसे के बारे में कुछ भी याद नहीं। अस्पताल में भर्ती एक सदस्य ली (32) ने पूछा, क्या हुआ..मैं यहां क्यों हूं? डॉक्टरों ने कहा, सदमे की वजह से ली की प्रतिक्रिया ऐसी हो सकती है। उनका बायां कंधा टूट गया है और सिर में गंभीर चोटें हैं। दूसरे शख्स क्वोन की भी कई हड्डियां टूट चुकी हैं।
यून येओल के विरुद्ध वारंट की मांग
कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने राष्ट्रपति यून सुक येओल को हिरासत में लेने के लिए वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। इसके बाद जांच हो सकेगी कि उनकी आेर से लगाया गया मार्शल लॉ विद्रोह के समान था, या नहीं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन