फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea accuses Russia of sending its Fighter jets to Air buffer Territory news in hindi

दक्षिण कोरिया का आरोप: हवाई क्षेत्र में घुसे रूस के लड़ाकू विमान, खदेड़ने के लिए भेजे फाइटर जेट्स

Tue, 23 Aug 2022 11:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 23 Aug 2022 11:01 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा कि इस कदम का उद्देश्य उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में आकस्मिक संघर्ष को रोकना था, लेकिन उन्होंने इसका अधिक विवरण नहीं दिया।

विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को रूस पर हवाई सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाया। द. कोरिया ने कहा कि रूसी लड़ाकू विमान अघोषित रूप से उसके हवाई बफर क्षेत्र में प्रवेश कर गये, जिसके जवाब में उसने सामरिक (टैक्टिकल) कार्रवाई की। ‘टैक्टिकल कार्रवाई’ वाक्यांश का इस्तेमाल आमतौर पर अनधिकृत विदेशी विमानों को खदेड़ने के लिए लड़ाकू विमान भेजने के लिया किया जाता है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा कि इस कदम का उद्देश्य उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में आकस्मिक संघर्ष को रोकना था, लेकिन उन्होंने इसका अधिक विवरण नहीं दिया।
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई सेना ने रूसी मीडिया रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की कि उसने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र के ऊपर उड़ान भरने वाले दो रूसी टीयू -95 बमवर्षकों को खदेड़ने के लिए एफ -16 लड़ाकू विमानों को भेजा। रूसी बम वर्षक विमानों के साथ एक सुखोई एसयू -30 लड़ाकू विमान भी उड़ रहा था। दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे के जवाब में सालों बाद अपना सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करने के एक दिन बाद यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘उल्ची फ्रीडम शील्ड अभ्यास’ एक सितंबर से जारी है, जिसमें विमान, युद्धपोत और टैंक समेत हजारों सैनिक शामिल हैं। हाल के वर्षों में रूसी और चीनी युद्धक विमानों ने अक्सर दक्षिण कोरिया के वायु रक्षा पहचान क्षेत्रों में प्रवेश किया है, क्योंकि वे अमेरिका के साथ अपनी तीव्र प्रतिस्पर्धा के बीच ताकत का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed