फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea accuses Meta of stealing Facebook users' information, fines it $15 million

Meta: मेटा पर दक्षिण कोरिया की कार्रवाई, फेसबुक यूजर्स की जानकारी चुराने पर लगाया 1.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना

Wed, 06 Nov 2024 06:15 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 06 Nov 2024 06:15 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया के व्यक्तिगत सूचना संरक्षण आयोग ने बताया कि लगभग चार साल की जांच (जुलाई 2018 से मार्च 2022 तक) के बाद लगभग 980,000 फेसबुक यूजर्स के बारे में उनके धर्म, राजनीतिक विचारों जैसी संवेदनशील जानकारियां जुटाई हैं। इसके साथ ही कंपनी ने करीब 4,000 विज्ञापनदाताओं के साथ डेटा साझा किया है।

विज्ञापन
South Korea accuses Meta of stealing Facebook users' information, fines it $15 million
Meta - फोटो : Meta

विस्तार

दक्षिण कोरिया ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा पर अवैध तरीके से फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां जुटाने के आरोप में 1.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। गोपनीयता निगरानी आयोग ने मंगलवार को बताया कि मेटा न सिर्फ फेसबुक यूजर्स की जानकारियां इकट्ठा कर रहा है, बल्कि उसे कई विज्ञापनदाताओं को बेच रहा है।
विज्ञापन


मेटा ने 9,80,000 यूजर की जुटाईं संवेदनशील जानकारियां
दक्षिण कोरिया के व्यक्तिगत सूचना संरक्षण आयोग ने बताया कि लगभग चार साल की जांच (जुलाई 2018 से मार्च 2022 तक) के बाद लगभग 980,000 फेसबुक यूजर्स के बारे में उनके धर्म, राजनीतिक विचारों जैसी संवेदनशील जानकारियां जुटाई हैं। इसके साथ ही कंपनी ने करीब 4,000 विज्ञापनदाताओं के साथ डेटा साझा किया है। आयोग ने कहा कि मेटा ने फेसबुक यूजर्स के पसंदीदा पृष्ठों या क्लिक किए गए विज्ञापनों का विश्लेषण करके यह जानकारियां जुटाई।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने मेटा पर 1.5 करोड़ डॉलर जुर्माना लगाया
जांच आयोग के निदेशक ली यून जंग ने कहा कि कंपनी ने विशिष्ट धर्मों, समान-लिंग, ट्रांसजेंडर और उत्तर कोरियाई पलायन से संबंधित मुद्दों जैसे विषयों में रुचि रखने वाले यूजर्स की पहचान करने के लिए विज्ञापनों को वर्गीकृत किया है। जबकि मेटा ने इस संवेदनशील जानकारी को एकत्र किया और इसे निजी सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया। ली ने कहा कि मेटा ने अपने इस कदम से फेसबुक यूजर्स की गोपनीयता खतरे में की गोपनीयता को खतरे में डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed