फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa is becoming a new drug market for Afghanistan

अफगानिस्तान में मादक पदार्थों के लिए नया बाजार बन रहा दक्षिण अफ्रीका

Wed, 11 Nov 2020 01:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 11 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
South Africa is becoming a new drug market for Afghanistan
ड्रग - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

अफगानिस्तान में मादक पदार्थों के तस्करों के लिए दक्षिण अफ्रीका एक नया बाजार बनकर उभर रहा है। ‘ग्लोबल इनिशिएटिव अगेंस्ट ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम’ (जीआई-टीओसी) की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। मादक पदार्थ मामलों के विशेषज्ञों के अनुसार, स्थानीय तस्करों का कहना है कि ये आयात सामग्री अफगानिस्तान की जगह पाकिस्तान से है।

विज्ञापन


जीआई-टीओसी में अवैध मादक पदार्थ बाजार मामलों के जानकार जैसन एलिघ ने बताया कि संगठन ने शोध में इस बात पर गौर किया कि किस प्रकार से दक्षिणी और पूर्वी अफ्रीका विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों से प्रभावित हो रहा है। एलिघ ने कहा, अपने शोध के जरिए हमने अफ्रीका और दक्षिण अफ्रीका में आपूर्ति के नए रास्तों का पता लगाया है। उन्होंने कहा, कोमाटिपोर्ट (मोजाम्बे और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुख्य सीमा चौकी) और मोजाम्बिक में (पोर्ट शहर) पेम्बा में मादक पदार्थों की जब्ती से इस नए मार्ग की पुष्टि भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed