फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sojan Joseph: Mental health nurse from Kerala and now UK's new MP

UK: भारत के सोजन जोसेफ बने ब्रिटेन में सांसद, कंजर्वेटिव दिग्गज नेता को दी मात; केरल के कोट्टायम में मना जश्न

Sun, 07 Jul 2024 04:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 07 Jul 2024 04:09 PM IST
सार

UK: भारत के केरल राज्य के रहने वाले सोजन जोसेफ लेबर पार्टी के टिकट चुनाव लड़कर ब्रिटेन में सांसद बन गए हैं। बता दें कि सोजन जोसेफ ने कंजर्वेटिव पार्टी के दिग्गज नेता डेमियन ग्रीन को 15 हजार 262 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Sojan Joseph: Mental health nurse from Kerala and now UK's new MP
भारत के सोजन जोसेफ बने ब्रिटेन में सांसद - फोटो : X/ @sojanuk

विस्तार

ब्रिटेन के आम चुनाव में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए लेबर पार्टी के नए सांसद 49 वर्षीय सोजन जोसेफ केरल के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में मानसिक स्वास्थ्य नर्स के तौर पर काम करने वाले सोजन जोसेफ 22 साल पहले केरल से ब्रिटेन जाकर बस गए थे। जिन्होंने हालिया चुनाव में अपने निर्वाचन क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतक करने की अपने वादे के साथ मतदाताओं से संपर्क किया और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के केंट में एशफोर्ड के कंजर्वेटिव गढ़ में सेंध लगाने में सफल रहे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री डेमियन ग्रीन को दी मात
टोरी के दिग्गज और पूर्व मंत्री डेमियन ग्रीन को हराकर, जोसेफ ने एक सीट पर कंजर्वेटिव उम्मीदवारों के आव्रजन विरोधी बयानबाजी को भी झटका दिया। वहीं सोजन जोसेफ ने शुक्रवार को अपने स्वीकृति भाषण में कहा, आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं अभिभूत हूं और इसके साथ आने वाली जिम्मेदारियों से पूरी तरह वाकिफ हूं। मैं एशफोर्ड, हॉकिंग और गांवों में सभी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।
विज्ञापन


सोजन की पत्नी भी हैं नर्स
सोजन जोसेफ का एशफोर्ड के स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ाव है। सोजन जोसेफ के परिवार की बात की जाए तो उनकी पत्नी भी नर्स हैं, जबकि उनके तीन बच्चें हैं। सोजन जोसेफ की शुरुआती पढ़ाई कोट्टायम में हुई थी। उसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में बी.आर. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। फिर यू.के. में, उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में विविधता और समावेश पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वास्थ्य सेवा नेतृत्व में मास्टर डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैरिटी के कई कार्यक्रमों में हो चुके हैं शामिल
चैरिटी के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में शामिल होने वाले सोजन जोसेफ ने कहा, मुझे एशफोर्ड और विल्सबोरो को अपना घर कहने में बहुत गर्व है। मैंने पिछले कुछ सालों में चैरिटी के धन संचय करने वाली गतिविधियों में हिस्सा लिया है, जिसमें कई चैरिटी के लिए मैराथन दौड़ना और स्थानीय अस्पताल चैरिटी के लिए ड्रैगन बोट रेस शामिल है। उन्होंने कहा, मैं एक समावेशी समाज में दृढ़ता से विश्वास करता हूं जो समुदाय के सभी व्यक्ति की पूरी क्षमता को हासिल करने की दिशा में काम करता है।


सोजन जोसेफ जब अगले सप्ताह कॉमन्स में अपनी सीट लेंगे, तो उनके साथ भारतीय मूल के कई अन्य पहली बार लेबर सांसद शामिल होंगे, जो कीर स्टारमर के नेतृत्व वाली पार्टी की तरफ से नई सरकार बनाने के लिए भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद पार्टी के प्रति राष्ट्रव्यापी झुकाव को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed