{"_id":"6846a1fd1c23d5fa6407d932","slug":"russia-launched-500-drones-in-war-biggest-overnight-drone-bombardment-ukraine-know-all-about-it-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला; रातभर में 479 ड्रोन लॉन्च किए, मिसाइलें भी दागीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला; रातभर में 479 ड्रोन लॉन्च किए, मिसाइलें भी दागीं
Mon, 09 Jun 2025 02:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:27 PM IST
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन जंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने दावा किया कि जब से युद्ध शुरू हुआ है, यह रूस का सबसे बड़ा हमला है। बताया जा रहा है कि रात भर रूस ने भारी बमबारी की। इस दौरान रूस ने यूक्रेन पर 479 ड्रोन लॉन्च किए। यूक्रेनी वायु सेना ने सोमवार को बताया कि ड्रोन के अलावा यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरह की 20 मिसाइलें दागी गईं। बमबारी में खास तौर पर यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
बताया गया कि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 277 ड्रोन और 19 मिसाइलों को मार गिराया। वायु सेना के एक बयान में दावा किया गया कि केवल 10 ड्रोन या मिसाइलों ने ही अपने लक्ष्य को हिट किया। हालांकि, इस दावे की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। रूस का दावा है कि उसने केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
हमले आमतौर पर देर शाम शुरू होते हैं और सुबह खत्म होते हैं, क्योंकि अंधेरे में ड्रोन को पहचानना मुश्किल हो जाता है। रूस ने तीन साल से अधिक समय तक चले युद्ध के दौरान यूक्रेन के नागरिक इलाकों में शाहेड ड्रोन से लगातार हमला किया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इन हमलों में 12,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं।
विज्ञापन