फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Slovakia PM Igor Matovic tests positive for Covid-19 a week after attending EU summit

ईयू समिट से फैला कोरोना! फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बाद अब स्लोवाकिया के पीएम इगोर मुताविक भी संक्रमित

Sat, 19 Dec 2020 08:05 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Dec 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Slovakia PM Igor Matovic tests positive for Covid-19 a week after attending EU summit
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री इगोर मुताविक (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Igor Matovic

यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री इगोर मुताविक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। वह ब्रुसेल्स में आयोजित हुए ईयू समिट के एक हफ्ते बाद संक्रमित हुए हैं। इस समिट को लेकर माना जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी यहीं पर संक्रमित हुए। दो प्रमुख नेताओं के कोरोना संक्रमित होने के बाद ईयू समिट में शामिल हुए नेता आनन-फानन में खुद को आइसोलेट करने लगे हैं।  

विज्ञापन


स्लोक पीएम मुताविक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'आज, मैं आप में से एक हूं। नौ महीने से मैं ऐसे लोगों से जूझ रहा हूं जो सिर्फ कमरों में बैठकर महामारी से निपट रहे हैं। वे कोरोना उपायों और सरकार के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये काफी कठिन छुट्टियां होने वाली हैं।' फेसबुक पर किए पोस्ट में उन्होंने अपने पॉजिटिव होने की खबर को भी संलग्न किया।  
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड वैक्सीन: डेढ़ की बजाए दो पूर्ण खुराक ज्यादा प्रभावी, विश्वविद्यालय ने दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 दिसंबर को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना की चपेट में आ गए। अगले एक हफ्ते के लिए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। राष्ट्रपति की ओर से एक बयान जारी कर इस बात की सूचना दी गई।   


बयान में कहा गया, राष्ट्रपति मैक्रों में कोरोना के कुछ लक्षण दिखे थे, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया और अब वो पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति मैक्रों कोरोना को लेकर जारी राष्ट्रीय नियमों का पालन कर रहे हैं। वो खुद को सात दिनों के लिए आइसोलेट रखे हुए हैं। बयान में कहा गया है कि वह अपना काम जारी रखेंगे। 

कोरोना की चपेट में आने वाले दुनिया के बड़े राजनेताओं की सूची में अब राष्ट्रपति मैक्रों के साथ स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री इगोर मुताविक का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed