फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Slovakia and Russia Politics people rally against spending cuts and pro-Russian policies hindi news update

Slovakia Protest: स्लोवाकिया में PM फिको की आर्थिक और रूस समर्थक नीतियों के खिलाफ नाराजगी, सड़क पर हजारों लोग

Wed, 17 Sep 2025 07:29 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया)। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 17 Sep 2025 07:29 AM IST
सार

यूरोपीय देश स्लोवाकिया में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की आर्थिक और रूस समर्थक नीतियों के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। सरकार की नीतियों के खिलाफ हजारों लोग सड़क पर उतर आए हैं। 16 बड़े शहरों में हजारों लोगों को सड़कों पर देखा गया। लोगों को 'हमें फिको से छुटकारा चाहिए' जैसे नारे लगाते भी सुना गया। क्यों बढ़ रहा है इस देश के लोगों में गुस्सा? जानिए

विज्ञापन
Slovakia and Russia Politics people rally against spending cuts and pro-Russian policies hindi news update
यूरोपीय देश स्लोवाकिया में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की नीतियों के खिलाफ गुस्सा - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

स्लोवाकिया में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की आर्थिक नीतियों और रूस समर्थक रुख के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। 16 बड़े शहरों और कस्बों में हजारों लोग मंगलवार को सड़कों पर उतरे। देश की राजधानी ब्रातिस्लावा सहित पूरे देश में प्रदर्शन हुए। जनता के गुस्से का नेतृत्व विपक्षी राजनीतिक दलों ने किया। हालिया विरोध के उग्र होने का कारण पीएम फिको की चीन यात्रा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तीसरी बार मुलाकात को माना जा रहा है। पीएम फिको नीत सरकार ने हाल ही में कठोर आर्थिक पैकेज को भी स्वीकृति दी है। इसके खिलाफ भी जनाक्रोश बढ़ रहा है।

विज्ञापन


खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े, छुट्टियों में भी कटौती
सरकार का कहना है कि फैसले लिए जाने जरूरी हैं क्योंकि 2023 में देश का बजट घाटा जीडीपी का 5.3 प्रतिशत था, जो यूरो अपनाने वाले देशों में दूसरा सबसे ऊंचा स्तर था। इस वर्ष भी घाटा 5 प्रतिशत से अधिक रहने की आशंका है, जबकि यूरोपीय संघ की सीमा 3 प्रतिशत है। इन उपायों में स्वास्थ्य और सामाजिक बीमा पर वृद्धि, उच्च आय वर्ग पर आयकर बढ़ाना, कुछ खाद्य उत्पादों पर वैट में इजाफा और राष्ट्रीय छुट्टियों में कटौती शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Slovakia: 'भारत प्रगति की शानदार मिसाल', राष्ट्रपति मुर्मू ने 'मेक इन इंडिया' का जिक्र कर निवेश का दिया न्योता
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधी पार्टी की नेता का दावा- जनता अब फिको से तंग आ चुकी है
श्रमिक संगठनों और आलोचकों ने आरोप लगाया है कि इन उपायों का बोझ आम लोगों पर पड़ेगा। देश के व्यापार जगत का कहना है कि इसमें अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने वाला कुछ नहीं है। विरोध प्रदर्शन में प्रोग्रेसिव स्लोवाकिया पार्टी के प्रमुख मिखाल शिमेका ने कहा कि लोग अब फिको से तंग आ चुके हैं। उनकी पार्टी ने स्वतंत्रता और एकजुटता, क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और डेमोक्रेट्स दलों के साथ मिलकर प्रदर्शन आयोजित किए। कुछ नेताओं ने आम हड़ताल की चेतावनी भी दी।

ये भी पढ़ें- Russia–Ukraine: स्लोवाकिया के शांति प्रस्ताव के साथ रूस, पुतिन ने कहा- युद्ध समाप्त करने के पक्ष में लेकिन...

प्रधानमंत्री को कुर्सी से हटाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों ने 'हमें फिको से छुटकारा चाहिए' जैसे नारे लगाए। यह आंदोलन पिछले सप्ताह भी भड़का था जब प्रधानमंत्री फिको ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आमंत्रण पर आयोजित सैन्य परेड में हिस्सा लिया था। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में फिको अकेले नेता थे जो इस परेड में मौजूद रहे। आलोचकों का कहना है कि फिको स्लोवाकिया को हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन की तरह उसी रास्ते पर ले जा रहे हैं, जिन्हें अक्सर अलोकतांत्रिक कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed