फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sky turned pink due to Typhoon Hagibis in Japan, 42 lakh people sent to safe places

जापान: 60 साल में सबसे खतरनाक तूफान का खतरा, गुलाबी हुआ आसमान, 42 लाख लोगों ने छोड़ा घर

Sat, 12 Oct 2019 04:23 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 12 Oct 2019 04:23 PM IST
सार

  • जापान में 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान हगिबीस का डर
  • सरकार ने 42 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया 
  • 180 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं मचा रहीं तबाही
  • सभी हवाई सेवाएं स्थगित, इमरजेंसी सेवाएं हाई अलर्ट पर

विज्ञापन
Sky turned pink due to Typhoon Hagibis in Japan, 42 lakh people sent to safe places
तूफान की वजह से गुलाबी हुआ आसमान - फोटो : Japan Media

विस्तार

जापान में 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान हगिबीस की वजह से लोगों में डर का माहौल है। अभी तक 42 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तूफान के शनिवार (आज) को तट से टकराने की आशंका है। जापान में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन


'हगिबीस' तूफान के असर से राजधानी टोक्यो का आसमान गुलाबी और बैंगनी हो गया है। फिलीपींस ने इस तूफान को हगिबीस नाम दिया है। वहां की भाषा में इसका मतलब रफ्तार होता है। बता दें कि जापान में 1958 में इसी तरह के तूफान ने भारी तबाही मचाई थी।

विज्ञापन

तेज हवाएं मचा रहीं तबाही

उस समय भयंकर तूफान की वजह से 1200 लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे। 180 किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। तेज हवाओं से कई गाड़ियां सड़क पर चलते हुए पलट गईं। साथ में एक व्यक्ति के मारे जाने की भी खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जापान की सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन की आशंका के चलते तटीय इलाकों को खाली करा दिया है। सभी हवाई सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। जापानी कंपनियों ने 1929 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। रेल नेटवर्क को भी बंद कर दिया गया है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।


इमरजेंसी सेवाएं हाई अलर्ट पर

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सरकार ने इमरजेंसी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा है। जापान में रग्बी विश्व कप के सभी मैच रद्द कर खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed