{"_id":"5ece4d88a7de5346a355fc8d","slug":"six-people-killed-in-firing-in-a-dispute-between-two-families-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब : दो परिवारों के बीच विवाद में चलीं गोलियां, छह की मौत, तीन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब : दो परिवारों के बीच विवाद में चलीं गोलियां, छह की मौत, तीन घायल
Wed, 27 May 2020 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, रियाद
पीटीआई, रियाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 27 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी प्रांत में दो परिवारों के बीच विवाद की वजह से हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जायद अल दब्बाश ने बुधवार को बताया कि आसिर प्रांत में हुई गोलीबारी में तीन लोग जख्मी भी हुए हैं।
विज्ञापन
सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि हताहत हुए सभी लोग सऊदी अरब के नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया है और अभियोजक मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
देश में इस तरह से गोलीबारी होना आम बात नहीं है। वहीं पुलिस अधिकारी ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि क्या गोलीबारी का संबंध आतंकवाद से हो सकता है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि गोलीबारी में दो परिवार शामिल थे। हालांकि उनके विवाद का कारण अस्पष्ट है।
विज्ञापन