{"_id":"685e7f63c4d13021f408e329","slug":"six-americans-detained-in-south-korea-for-trying-to-send-rice-and-bibles-to-north-korea-by-sea-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"S. Korea: दक्षिण कोरिया में छह अमेरिकी गिरफ्तार, बोतलों में चावल और बाइबिल भरकर भेज रहे थे उत्तर कोरिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
S. Korea: दक्षिण कोरिया में छह अमेरिकी गिरफ्तार, बोतलों में चावल और बाइबिल भरकर भेज रहे थे उत्तर कोरिया
Fri, 27 Jun 2025 05:04 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:04 PM IST
सार
दक्षिण कोरिया में शुक्रवार को छह अमेरिकी नागरिकों को उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वे प्लास्टिक की बोतलें समुद्र के रास्ते उत्तर कोरिया भेजने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने छह अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। उन्हें उस वक्त हिरासत में लिया गया, जब वे 1,600 प्लास्टिक की बोतलें समुद्र के रास्ते उत्तर कोरिया भेजने की कोशिश कर रहे थे। इन बोतलों में चावल, लघु बाइबल, एक-डॉलर के नोट और यूएसबी स्टिक थीं। पुलिस ने बताया कि यह घटना दक्षिण कोरिया के सीमावर्ती ग्वांगह्वा द्वीप पर हुई। 14 जून को भी एक कार्यकर्ता को ग्वांगह्वा द्वीप से उत्तर कोरिया की ओर गुब्बारे भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की आधिकारिक योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी संदिग्धों को शुक्रवार सुबह तड़के गिरफ्तार किया गया, जब वे उत्तर कोरिया के साथ प्रतिबंधित सीमा क्षेत्र के पास ग्वांगह्वा द्वीप से समुद्र में बोतलें डालने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर मीडिया से बात करने का अधिकार नहीं था, उन्होंने गोपनीयता नियमों के अनुसार अमेरिकियों की व्यक्तिगत जानकारी देने से इनकार कर दिया। ग्वांगह्वा पुलिस ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यूएसबी स्टिक में क्या है। दक्षिण कोरिया में अमेरिकी दूतावास ने तत्काल कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कई वर्षों से कार्यकर्ता उत्तर कोरिया विरोधी प्रचार सामग्री, दक्षिण कोरियाई धारावाहिक और के-पॉप गाने यूएसबी ड्राइव में भरकर प्लास्टिक की बोतलों या गुब्बारों के जरिए उत्तर कोरिया भेजते रहे हैं। इसे 2021-2023 तक प्रतिबंधित कर दिया गया था, क्योंकि चिंता थी कि इससे उत्तर कोरिया के साथ तनाव बढ़ सकता है। पिछले साल उत्तर कोरिया ने भी इसका जवाब देते हुए गुब्बारों के जरिए दक्षिण कोरिया में कचरा भेजा था, जिसमें राष्ट्रपति कार्यालय परिसर तक प्रभावित हुआ।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: सोपोर में आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, आतंकी संगठनों से वीओआईपी और वीपीएन से करते थे संपर्क
2023 में दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने एक विवादास्पद कानून को रद्द कर दिया था, जो उत्तर कोरिया को पर्चे या अन्य सामग्री भेजने को अपराध ठहराता था। अदालत ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अत्यधिक रोक बताया।