{"_id":"6703b502877e4997f40b7918","slug":"singapore-s-indian-origin-ex-minister-iswaran-begins-one-year-jail-term-for-corruption-news-in-hindi-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singapore: भ्रष्टाचार के आरोप में भारतीय मूल के मंत्री की एक साल की सजा शुरू, अदालत में नहीं करेंगे अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Singapore: भ्रष्टाचार के आरोप में भारतीय मूल के मंत्री की एक साल की सजा शुरू, अदालत में नहीं करेंगे अपील
Mon, 07 Oct 2024 03:46 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:46 PM IST
सार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक बयान जारी कर मंत्री ने बताया कि वे अदालत द्वारा दी गई सजा के खिलाफ अपील नहीं करेंगे। हालांकि, ईश्वरन के वकील दविंदर सिंह ने आठ महीने से अधिक की सजा न देने की दलील दी थी।
विज्ञापन
सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व मंत्री ईश्वरन
- फोटो : ANI
विस्तार
सिंगापुर में भारतीय मूल के परिवहन मंत्री एस. ईश्वरन को भ्रष्टाचार के आरोप में 12 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। उनकी सजा शुरू हो चुकी है। उन्होंने अपनी सजा के खिलाफ अपील न करने का विकल्प चुना और राष्ट्र से माफी भी मांगी। 62 वर्षीय ईश्वरन को पिछले हफ्ते सजा सुनाई गई थी। उन्हें लोक सेवक के तौर पर अपने दो व्यापारी मित्रों से सात साल में 403,300 सिंगापुर डॉलर मूल्य के उपहार लेने के आरोप में दोषी पाया गया था और 24 सितंबर को उन्हें दोषी ठहराया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक बयान जारी कर मंत्री ने बताया कि वे अदालत द्वारा दी गई सजा के खिलाफ अपील नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "मेरे यह महत्वपूर्ण था कि सरकारी वकील ने लोक सेवकों द्वारा उपहार लेने के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मेरे खिलाफ आरोपों को दंड संहिता की धारा 165 के तहत संशोधित कर दिया। मैं यह स्वीकार करती हूं कि एक मंत्री के तौर पर मैंने जो किया वह गलत था। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और माफी मांगता हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "ये 15 महीने मेरे लिए बहुत कठिन था। इस फैसले के साथ मुझे लगता है कि हम अपने दर्द और गुस्से को पीछे छोड़ सकते हैं और एकसाथ अपने जीवन का पुनर्निर्माण कर सकते हैं।" ईश्वरन के वकील दविंदर सिंह ने आठ महीने से अधिक की सजा न देने की दलील दी थी। डिप्टी अटर्नी जनरल ताई वी शियोंग ने छह से सात महीने की सजा की मांग की।
विज्ञापन
ईश्वरन के पास से बरामद किए गए सामान
ईश्वरन पर थिएटर शो, फुटबॉल मैच और सिंगापुर एफ1 ग्रैंड प्रिक्स, व्हिस्की, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और होटल में ठहरने समेत कीमती सामानों से संबंधित आरोप हैं। इसमें शामिल राशि SGD 400,000 (USD 300,000 से अधिक) से अधिक है। उसके पास से व्हिस्की और वाइन की बोतलें, गोल्फ क्लब और एक ब्रॉम्पटन साइकिल भी जब्त की गई। ईश्वरन के आरोप प्रॉपर्टी टाइकून ओंग बेंग सेंग और कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक लुम कोक सेंग के साथ उसके संबंधों से संबंधित हैं। हालांकि दोनों व्यवसायियों पर आरोप नहीं लगाए गए हैं। संशोधित किए गए दो आरोपों में ओंग शामिल हैं, जो उस समय सिंगापुर जीपी के बहुसंख्यक शेयरधारक थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन