फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore: Indian-origin woman convicted in bank fraud case, sentenced to six months imprisonment

सिंगापुर: बैंक से धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल की महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई छह महीने कैद की सजा

Mon, 29 Aug 2022 02:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Aug 2022 02:23 PM IST
सार

कोर्ट ने कहा है कि महिला ने सिटी बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। महिला को छह महीने कैद की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
Singapore: Indian-origin woman convicted in bank fraud case, sentenced to six months imprisonment
बैंक धोखाधड़ी - फोटो : pixabay

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल की 29 वर्षीय महिला को बैंक से धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया। कोर्ट ने दोषी महिला को छह महीने कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा है कि महिला ने सिटी बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल की महिला किरण कौर ने जब लोन के लिए आवेदन किया था, तब वह बेरोजगार थी और आर्थिक संकट का सामना कर रही थी।

विज्ञापन


2018 में लोन के लिए किया था आवेदन 
उप लोक अभियोजक धीरज जी. चैनानी ने कहा कि किरण कौर ने सितंबर 2018 में फास्ट कैश नौकरी का विज्ञापन देखा। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम चार्ल्स नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई। चार्ल्स ने कहा कि व सिटी बैंक से लोन प्राप्त करने में उसकी मदद कर सकता है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी महिला ने चार्ल्स को बताया कि वह इस समय बेरोजगार है और लोन प्राप्त करने के लिए उसके पास कोई भविष्य निधि नहीं है। 
विज्ञापन


चार्ल्स ने जानबूझ कर लोन के लिए कराया आवेदन 
रिपोर्ट में कहा गया है कि चार्ल्स नामक व्यक्ति ने महिला से कहा कि लोन प्राप्त करने के लिए उसे आय की शर्तों को पूरा करने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद उसने आरोपी महिला को अपना ब्योरा देने को कहा। महिला ने बताया, लोन के लिए आवेदन करने के लिए सिटी बैंक के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति से मिली और उससे आवेदन के दस्तावेजों प्राप्त किए। कौर ने वैसा ही किया जैसा उन्हें बताया गया था। इन दस्तावेजों में कहा गया था कि कौर किसी दूसरे बैंक में काम करती हैं और 6,700 सिंगापुरी डॉलर कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौर को लोन में मिले 13,490 सिंगापुरी डॉलर
रिपोर्ट के मुताबिक, कौर को बैंक से 13,490 सिंगापुरी डॉलर नकद मिले। हालांकि, किरण कौर ने दावा किया कि उसने सिर्फ 4,000 सिंगापुरी डॉलर अपने पास रखे और बाकी रकम उस व्यक्ति को दे दी, जिसने उसे जाली दस्तावेज दिए थे। इस मामले में दो अक्तूबर को सिटी बैंक के एक प्रतिनिधि की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed