फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   singapore indian origin woman charged for making hoax emergency calls

सिंगापुर: भारतीय मूल की महिला पर पुलिस को परेशान करने का आरोप, हो सकती है एक साल जेल की सजा

Thu, 28 Sep 2023 03:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Sep 2023 03:28 PM IST
सार

जनवरी से अगस्त के बीच सिंगापुर पुलिस को करीब 13 लाख इमरजेंसी कॉल्स आए। इस तरह सिंगापुर पुलिस को हर रोज करीब पांच हजार इमरजेंसी कॉल्स आते हैं। इन पांच हजार में से चार हजार कॉल्स मोबाइल फोन्स से किए जाते हैं।

विज्ञापन
singapore indian origin woman charged for making hoax emergency calls
सिंगापुर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर में एक भारतीय मूल की महिला पर पुलिस को फर्जी कॉल करके परेशान करने का आरोप लगा है। महिला ने अपने एक दोस्त की कथित आत्महत्या की कोशिश को लेकर पुलिस को कॉल किया था लेकिन जांच में यह कॉल फर्जी निकला। महिला पर पर आरोप तय हो गए हैं। आरोप पत्र के अनुसार, महिला ने 26 अगस्त को पुलिस दो बार फर्जी कॉल किए थे। 
विज्ञापन


खबर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी महिला सलविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने पुलिस को कॉल करके कहा था कि पासिर रिस हाउसिंग एस्टेट में हाउसिंह बोर्ड के एक फ्लैट में उसके दोस्त ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन जांच में यह दावा झूठ निकला। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि महिला ने जानबूझकर यह फर्जी कॉल किया था। पुलिस ने आरोपी महिला को जांच के बाद गैरकानूनी  गतिविधियों में शामिल होने और पुलिस को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


जनवरी से अगस्त के बीच सिंगापुर पुलिस को करीब 13 लाख इमरजेंसी कॉल्स आए। इस तरह सिंगापुर पुलिस को हर रोज करीब पांच हजार इमरजेंसी कॉल्स आते हैं। इन पांच हजार में से चार हजार कॉल्स मोबाइल फोन्स से किए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि फर्जी कॉल्स की वजह से असल इमरजेंसी कॉल्स पर प्रतिक्रिया करने में देरी होती है। पुलिस का कहना है कि इमरजेंसी हॉटलाइन नंबर का गलत इस्तेमाल करना एक अपराध है और इसके दोषी पाए जाने पर एक साल जेल और पांच हजार सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed