फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   singapore indian man wins lakhs in company squid games drama event pollisum engineering

Singapore: सिंगापुर में रातों रात लखपति बना भारतीय मूल का व्यक्ति, स्कविड गेम्स में जीते साढ़े 11 लाख रुपए

Thu, 01 Jun 2023 09:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Jun 2023 09:58 AM IST
सार

सेल्वम ने स्कविड गेम्स ड्राम के बारे में कभी सुना भी नहीं था। इसके बावजूद उसने सफलतापूर्वक अपने टास्क पूरे किए। 

विज्ञापन
singapore indian man wins lakhs in company squid games drama event pollisum engineering
स्कविड गेम्स का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर में एक भारतीय मूल का व्यक्ति रातों-रात लखपति बन गया। दरअसल भारतीय व्यक्ति जिस कंपनी में काम करता है, उस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए स्कविड गेम्स का आयोजन किया और इस आयोजन के विजेता को इनाम के तौर पर साढ़े 11 लाख रुपए मिले। बता दें कि स्कविड गेम्स एक चर्चित कोरियाई ड्रामा है, उसी की तर्ज पर कंपनी ने अपने स्कविड गेम्स का आयोजन किया था। 

विज्ञापन


स्कविड गेम्स की तर्ज पर हुआ था आयोजन
भारतीय मूल का सेल्वम अरुमुगम (42 वर्षीय) सिंगापुर की कंपनी पोलिसम इंजीनियरिंग में काम करता है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए डिनर और डांस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी आयोजन में स्कविड गेम्स की तर्ज पर कंपनी ने अपने इवेंट का आयोजन किया, जिसमें कर्मचारियों को स्कविड गेम्स के पात्रों की तरह ही लाल रंग के ट्रैक सूट पहनाए गए और उन्हें कुछ मुश्किल टास्क दिए गए। हालांकि इसमें ड्रामा की तरह जान का कोई खतरा नहीं था। सेल्वम ने इन्हीं टास्क को सफलतापूर्वक पूरा किया और पहला इनाम जीता। इनाम के रूप में सेल्वम को 18,888 सिंगापुर डॉलर का इनाम मिला, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपए है। 
विज्ञापन


डेढ़ साल की सैलरी के बराबर है इनामी राशि
सेल्वम ने जितनी राशि इनाम के रूप में जीता है, वह उसकी डेढ़ साल की सैलरी के बराबर है। खास बात ये है कि सेल्वम ने स्कविड गेम्स ड्राम के बारे में कभी सुना भी नहीं था। इसके बावजूद उसने सफलतापूर्वक अपने टास्क पूरे किए। सेल्वम ने 2015 में कंपनी जॉइन की थी और उसका परिवार अभी भी भारत में ही रहता है। सेल्वम 15 लोगों के परिवार का गुजारा करता है। सेल्वम के माता-पिता और भाई की मौत हो चुकी है। ऐसे में भाई के परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर है। सेल्वम के इनाम जीतने की खबर सुनकर उसके परिजन भी बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्वम का कहना है कि जीती गई इनामी राशि से वह भारत में एक घर बनाएगा क्योंकि अभी उसका परिवार किराए के मकान में रहता है। वहीं कंपनी के डायरेक्टर क्रिस आंग ने बताया कि कंपनी ने पिछले दो साल में काफी अच्छा किया है। ऐसे में वह अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहते थे और इसी लिए इस इवेंट का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed