फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore Airlines says person died and others were injured when London-Singapore flight hit severe turbulence

लंदन-सिंगापुर विमान में टर्बुलेंस: तीन मिनट में 6000 फीट नीचे आई फ्लाइट; एक की मौत, तीन भारतीय भी सवार थे

Tue, 21 May 2024 04:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 May 2024 04:12 PM IST
सार

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि बोइंग 777-300 ईआर विमान 211 यात्रियों और चालक दल के 18 सदस्यों को लेकर सिंगापुर जा रहा था। इस दौरान विमान को गंभीर स्तर के टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

विज्ञापन
Singapore Airlines says person died and others were injured when London-Singapore flight hit severe turbulence
Singapore Airlines - फोटो : ANI

विस्तार

लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई है। विमान में कई यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इसकी वजह खतरनाक टर्बुलेंस को बताया गया है। एयरलाइन ने बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है। टर्बुलेंस के बाद विमान की बैंकॉक में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है।

विज्ञापन


एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि बोइंग 777-300 ईआर विमान 211 यात्रियों और चालक दल के 18 सदस्यों को लेकर सिंगापुर जा रहा था। इसमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। 37,000 फीट की ऊंचाई पर इरावदी बेसिन के ऊपर विमान को गंभीर स्तर के टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस दर्दनाक घटना में विमान लगभग तीन मिनट में 6,000 फीट नीचे आ गया, जिसमें 73 वर्षीय एक ब्रिटिश व्यक्ति की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक अन्य यात्री घायल हो गए। ब्रिटिश व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। संभवतः दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।  हालात की गंभीरता को देखते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 20 मई को लंदन (हीथ्रो) से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाली सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) की उड़ान SQ321 को प्रस्थान के लगभग 10 घंटे बाद 37,000 फीट की ऊंचाई पर इरावदी बेसिन पर अचानक गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इसके बाद पायलट ने मेडिकल आपातकाल की घोषणा की और विमान को बैंकॉक की ओर मोड़ दिया। विमान 21 मई को बैंकॉक में उतरा। इसके बाद कुल 18 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य 12 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमारी एक मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर थी। वहीं, एयरलाइन ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है। हम आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।'

किस देश के कितने यात्री
विमान में ऑस्ट्रेलिया के 56, कनाडा के 2, जर्मनी के 1, भारत के 3, इंडोनेशिया के 2, आइसलैंड के 1, आयरलैंड के 4, इस्राइल के 1, मलेशिया के 16, म्यांमार के 2, न्यूजीलैंड के 23, फिलीपींस के 5, सिंगापुर के 41, दक्षिण कोरिया के 1, स्पेन के 2, यूनाइटेड किंगडम के 47 और संयुक्त राज्य अमेरिका के 4 यात्री सवार थे।

सिंगापुर एयरलाइंस ने शुरू की हॉटलाइन
SQ321 सेवा के लिए सिंगापुर एयरलाइंस 16 साल पुराने 777 मॉडल का उपयोग कर रही थी। सिंगापुर एयरलाइंस की एक टीम आवश्यक अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए बैंकॉक जा रही है। एसआईए इस घटना की जांच पर संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रही है। यात्रियों की जानकारी के लिए उनके परिजन सिंगापुर एयरलाइंस की हॉटलाइन +65 6542 3311 (सिंगापुर), 1800-845-313 (ऑस्ट्रेलिया) और 080-0066-8194 (यूनाइटेड किंगडम) पर कॉल कर सकते हैं। सिंगापुर के नए प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।


बोइंग ने भी ब्रिटिश व्यक्ति की मौत पर दुख जताया
इस बीच अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग ने भी ब्रिटिश व्यक्ति की मौत पर दुख जताया। कंपनी ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। बोइंग ने एक्स पर लिखा, 'हम उड़ान एसक्यू321 के संबंध में सिंगापुर एयरलाइंस के संपर्क में हैं और उनका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed