{"_id":"5fe3f8ad8ebc3e410458ae64","slug":"sikhs-deliver-hot-meals-to-truck-drivers-stranded-on-uk-border-with-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 Shut UK Borders: फ्रांस के साथ ब्रिटेन की सीमा पर फंसे ट्रक ड्राइवरों को सिख समुदाय के लोगों ने परोसा गर्म भोजन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19 Shut UK Borders: फ्रांस के साथ ब्रिटेन की सीमा पर फंसे ट्रक ड्राइवरों को सिख समुदाय के लोगों ने परोसा गर्म भोजन
Thu, 24 Dec 2020 07:40 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
Sikhs deliver hot meals to truck drivers
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार का पता लगने के बाद फ्रांस ने ब्रिटेन के साथ लगती अपनी सीमा को बंद कर दिया है। ऐसे में हजारों ट्रक ड्राइवर ब्रिटेन-फ्रांस बॉडर पर फंसे हुए हैं। जिन्हें खाने-पीने के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच ब्रिटेन में रह रहे सिख समुदाय के कुछ लोगों ने फ्रांस के साथ सीमा से लगे दक्षिणी इंग्लैंड में फंसे हजारों ट्रक ड्राइवरों को गर्म भोजन देने के लिए कदम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
फ्रांस जाने के लिए 1500 से अधिक ट्रक इंग्लैंड की सीमा में खड़े हैं। माना जा रहा है कि अगर प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जाती है तो ब्रिटेन को खाद्य पदार्थों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, प्रतिबंधों में ढील के लिए सोमवार को ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से बात की।
विज्ञापन
स्थानीय ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि मंगलवार को एक सिख चैरिटी के सदस्यों ने केंट में कैंप बनाकर रहे रहे करीब एक हजार ट्रक ड्राइवरों को गर्म भोजन कराया। उन्हें छोले-चावल और मशरूम पास्ता बनाकर परोसा।
विज्ञापन
घर के पके हुए भोजन के अलावा, वे फंसे हुए ट्रक ड्राइवरों के लिए स्थानीय रेस्तरां द्वारा दान किए गए पिज्जा भी लेकर गए, इन ट्रक ड्राइवरों में से अधिकांश क्रिसमस के लिए अपने परिवारों के पास वापस जाने के लिए उत्सुक हैं।
चैरिटी संगठन 'खालसा सहयोगी' ने ट्वीट कर बताया कि 'ऑपरेशनस्टक के तहत फंसे ट्रक ड्राइवरों के लिए डोमिनोज ढिल्लों ग्रुप फ्रैंचाइजी (केंट) द्वारा 1,000 पिज्जा का दान किया गया! हम इन अद्भुत दाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने सीमा बंद होने की वजह से ट्रक ड्राइवरों की मदद की।'
सिख समुदाय के सहयोग के लिए लंगर सहायता के सदस्य, एक अंतरराष्ट्रीय चैरिटी के साथ-साथ स्थानीय पुलिस और कोस्टगार्ड भी सामने आए हैं, ताकि ट्रक ड्राइवरों को भोजन वितरित किया जा सके।
भोजन वितरण करने वाले चैरिटी के एक स्वयंसेवक ने कहा कि 'कुछ लोग व्यथित थे, वे जानना चाहते हैं कि सीमाएं कब खुलेंगी और वे कब घर जा सकते हैं।' यह परिस्थिति यूरोपीय देशों द्वारा ब्रिटेन से जाने वाले लोगों के लिए प्रतिबंध लगाने की वजह से सामने आई है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार लंदन और केंट के दक्षिणपूर्वी काउंटी में तेजी फैल रहा है। जिसके बाद रविवार को, फ्रांस ने ब्रिटेन के साथ लगती अपनी सीमा को बंद कर दिया था, जिस वजह से हजारों ट्रकों को सीमा पर ही रोक दिया गया है।