फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh Marine recruits appeal in US federal court to allowed basic training with religious faith News in Hindi

Marine Corps: पगड़ी-दाढ़ी के साथ नौसेना में ट्रेनिंग करना चाहते हैं तीन सिख, US फेडरल कोर्ट में दायर की याचिका

Fri, 14 Oct 2022 02:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Oct 2022 02:25 PM IST
सार

अमेरिकी नौसेना में शामिल तीन सिख कैडेट्स ने मांग की है कि धार्मिक मान्यताओं के आधार उन्हें बाल, दाढ़ी और पगड़ी हटाए बिना प्रशिक्षण करने दिया जाए।

विज्ञापन
Sikh Marine recruits appeal in US federal court to allowed basic training with religious faith News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमेरिकी नौसेना में शामिल तीन सिख कैडेट्स ने अमेरिकी संघीय अदालत में याचिका दायर की है। तीनों की मांग है कि उन्हें अपनी धार्मिक मान्यताओं के साथ बुनियादी प्रशिक्षण हासिल करने की अनुमति दी जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आकाश सिंह, जसकीरत सिंह और मिलाप सिंह चहल की ओर से यह याचिका दायर की गई है। 

विज्ञापन


इसमें मांग की गई कि धार्मिक मान्यताओं के आधार उन्हें बाल, दाढ़ी और पगड़ी हटाए बिना प्रशिक्षण करने दिया जाए। बीते मंगलवार को तीनों याचिककार्ताओं की दलीलों को कोलंबिया कोर्ट के जजों ने सुना।  
विज्ञापन


मरीन टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर में निचली अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने यूएस कोर्ट में अपील की। वहीं नौसेना की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रीय हित के लिए एकरूपता बनाए रखने के लिए कोर के नियमों को लागू करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुई तीखी बहस 
मरीन कॉर्प्स की ओर से वकील ब्रायन स्प्रिंगर ने दलील पेश करते हुए कहा कि नौसेना को बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान रंगरूटों के बीच एकरूपता पर जोर देने का अधिकार है। इसका विरोध करते हुए न्यायाधीश पेट्रीसिया मिलेट ने कहा कि तर्क का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि बूट शिविर के दौरान कोई भी दल बाहर नहीं जा रहा। उन्होंने कहा, सिख धर्म में, पुरुष अनुयायियों के लिए कंगा, कृपाण दाढ़ी और बाल रखना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed